बिलासपुर।।खबरी गुल्लक ।। थार खरीदने के चक्कर में कुछ युवकों और नाबालिगों ने एक नाबालिग लड़के को ब्लैकमेल कर उसके घर से 15 तोला सोना-चांदी के गहने चुरवा लिए। सरकंडा पुलिस ने तीन मुख्य आरोपियों समेत चार नाबालिगों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक आरोपी फरार है। सारे गहने बरामद हो गए।
सुशील शर्मा ने सरकंडा थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उनके नाबालिग बेटे को उसके साथियों ने नकली सोना दिखाकर असली गहने लूट लिए और फिर ब्लैकमेल कर घर से और चोरी करवाई। आरोपियों ने योजना बनाई थी कि चोरी के गहनों को बेचकर महिंद्रा थार खरीदेंगे। कुछ गहनों को मुथूट फाइनेंस और सदर बाजार की ज्वेलरी शॉप में गिरवी रख दिया, बाकी बेच दिए।
इस मामले में पुलिस ने आरोपी प्रियांशु पनिकर, शौर्य क्रोल्या उर्फ बिट्टू और खुशबू अग्रवाल को गिरफ्तार कर चार विधि से संघर्षरत नाबालिग को हिरासत में लिया है। पुलिस एक फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।



