अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक।।
संगठन सृजन अभियान अंतर्गत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अम्बिकापुर के रघुनाथ मंडल में वार्ड एवं बूथ कमेटियों के गठन को लेकर इस मंडल के प्रभारी आदित्येश्वर शरण सिंहदेव की उपस्थिति में महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक में मंडल के रामानुज वार्ड के साथ ही इस वार्ड के मतदान केन्द्र क्रमांक 155 एवं 157 के बूथ कमेटियों का भी गठन किया गया। रामानुज वार्ड की पूर्व पार्षद पूर्णिमा सिंह को वार्ड कमेटी का अध्यक्ष चुना गया है। इस बैठक में लिये गये एक महत्वपूर्ण निर्णय के तहत बूथ क्रमांक 157 के अनुभाग पैलेस पारा के लिए पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव को अनुभाग प्रभारी नियुक्त किया गया है। अम्बिकापुर शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत कुल 10 मंडलों का गठन किया गया है। जिनमे रघुनाथ मंडल के अंतर्गत कुल 14 मतदान केंद्र और 4 वार्ड आते हैं। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश अनुसार 30 मार्च तक सभी बूथ एवं वार्ड में कमेटियों का गठन होगा। बैठक में आदित्येश्वर शरण सिंहदेव ने कहा कि संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत अम्बिकापुर शहर के 140 बूथों पर बूथ और वार्ड कमेटियों और अनुभाग प्रभारियों के रूप में लगभग साढ़े तीन हजार जमीनी कार्यकर्ताओं की फौज तैयार करने का लक्ष्य है। इसके अलावा सभी कमेटियों में महिला कांग्रेस, यूथ कांग्रेस, एन एस यू आई, सेवादल की मजबूत टीम तैयार करने का लक्ष्य है। होटल मधुबन में आयोजित इस बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह धंजल, रघुनाथ मंडल अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सिंह, प्रशांत सिंह चीकू, शैलेंद्र प्रताप सिंह, अनूप मेहता, जमील खान, जीवन यादव ,राकेश सिन्हा, देवा चौहान ,दिनेश कुमार शर्मा , मेघा खांडेकर , आरती महंत , तृप्तराजसिंह धँजल, मुखचंद जायसवाल, शुभेंदु घोष, ऋषभ सिंह , नरेन्द्र सिंह अमित कुमार सिंह , नेहा राजपूत , निधि सिन्हा, साधना जायसवाल , शशिकांत ठाकुर , रंजीत सारथी, चंद्रकांत सारथी, रविशंकर तिवारी , प्रशांत श्रीवास्तव, नितिन तिर्की तथा अन्य कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।



