अंबिकापुर/ मैनपाट।।खबरी गुल्लक।।31 मार्च 2026
लंबे समय बाद मैनपाट क्षेत्र में जंगली हाथियों ने प्रवेश कर एक बार फिर से उत्पात मचाना शुरू कर दिया है। ग्राम नर्मदापुर, ललेया, डांड केसरा, बैगहवा क्षेत्र में अलग - अलग क्षेत्र में विभक्त हो हाथी बस्ती के समीप विचरण कर रहे हैं। खबरी गुल्लक के मैनपाट संवाददाता महेश यादव ने बताया कि मैनपाट क्षेत्र में पूर्व में तीन हाथी विचरण कर रहे थे, अब 11 हाथियों के नए दल ने प्रवेश किया है। जिससे मैनपाट क्षेत्र में हाथियों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। बस्ती के समीप जंगल में हाथियों के विचरण के चलते ग्रामीणों में दहशत है। किसी अनहोनी के भय से सहमे ग्रामीण रतजगा करने की तैयारी में है। इधर सूचना पर वन विभाग का अमला अलर्ट हो गया है। गजराज वाहन से मैदानी अमला भ्रमण करते हुए ग्रामीणों को सतर्क कर रहा है।



