सूरजपुर।। खबरी गुल्लक ।। भूपेंद्र राजवाड़े
31 मार्च 2026।।
भटगांव विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जयनगर में आज विकास की नई इबारत लिखी गई। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने जयनगर एनएच से कासापारा तक प्रस्तावित 3 करोड़ 80 लाख 15 हजार रुपये की लागत से बनने वाली सड़क का विधिवत पूजा- अर्चना कर शिलान्यास किया। वर्षों से आधारभूत सुविधाओं की प्रतीक्षा कर रहे इस क्षेत्र के लिए यह सड़क जीवनरेखा साबित होगी।
अपने संबोधन में मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुशासन धरातल पर उतर चुका है। सरकार का लक्ष्य अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना है। उन्होंने जोर देकर कहा कि बेहतर सड़कें न केवल आवागमन सुगम बनाती हैं, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और रोजगार के नए अवसर खोलती हैं। यह सड़क क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों को गति देगी। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष हरीश राजवाड़े, जिला उपाध्यक्ष देवधन बिंझिया, अशोक अग्रवाल, रितेश जायसवाल, जनपद सदस्य श्रीमती धनेश्वरी सिरदार, सरपंच श्रीमती राधा सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे।



