ADD

ह्यूमन राइट्स के संभागीय अध्यक्ष आकाश अग्रवाल ने चैत्र नवरात्रि पर 150 से अधिक जरूरतमंदों को वितरित किए वस्त्र

0

अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक।। 26 मार्च 2026

ह्यूमन राइट्स के संभागीय अध्यक्ष आकाश अग्रवाल के द्वारा सपरिवार चैत्र नवरात्रि की महाअष्टमी तिथि को आज गुरुवार को जगत जननी मां महामाया की पूजा अर्चना कर गरीबों, जरूरत मंदो को वस्त्र वितरित किया गया। इस दौरान उनके परिवार के सदस्य मौजूद रहे। आकाश अग्रवाल के द्वारा प्रतिवर्ष ठंड के मौसम में भी जरूरतमंदों को गर्म कपड़े कम्बल, स्वेटर,टोपी का वितरण किया जाता है। उनके इस सेवा भाव की शहर में सराहना हो रही। नवरात्रि पर्व के अवसर पर मंदिर में बड़ी संख्या में जरूरत मंद दान प्राप्त करने के लिए पहुंचते हैं। आकाश अग्रवाल के द्वारा आज करीब डेढ़ सौ से अधिक जरूरतमंदों को वस्त्र वितरित किया गया। 





एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)