ADD

बस में आग लगने और पलटने से 23 यात्रियों की मौत

0

नई दिल्ली।। खबरी गुल्लक।। 27 मार्च 2026।।

 देश में सड़क सुरक्षा की चिंता बढ़ा रहे दो भयावह हादसों ने 23 लोगों की जान ले ली। आंध्र प्रदेश के मार्कापुरम जिले में सुबह ट्रक से टक्कर के बाद बस धू-धू जल उठी, वहीं मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में बस पलटने से दर्दनाक हादसा हुआ।

आंध्र प्रदेश  हादसा

रायवरम के पास तेलंगाना के जगतियाल से नेल्लोर जा रही बस ट्रक से भिड़ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और आग लग गई। 13 यात्री जिंदा जल गए, 22 झुलसे। दरवाजे जाम होने से यात्री फंस गए। गृह मंत्री वंगलपुड़ी अनीता ने बताया कि घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया।

छिंदवाड़ा  हादसा

 उमरानाला चौकी क्षेत्र के चिखली गांव के पास मुख्यमंत्री मोहन यादव की सभा से लौट रही हरिकृष्णा ट्रेवल्स की बस पलट गई। 41 सवारों में से 10 की मौत हो गई। बस का लाइसेंस दिसंबर 2026 तक वैध था। स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य में मदद की।



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)