ADD

अंबिकापुर में आरटीओ अधिकारी बता किया लूटपाट... आरोपी शहजोर अली 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, बुलेट, नगद रुपये जब्त

0



अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक।।16 मार्च 2026।।

गांधीनगर थाना क्षेत्र में नगदी लूटपाट की घटना का पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर खुलासा करते हुए आरोपी शहजोर अली को गिरफ्तार करने में सफलता पाई। डीआईजी व एसएसपी सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल के निर्देश पर थाना गांधीनगर की टीम ने आरोपी को पकड़ा। उसके कब्जे से घटना में इस्तेमाल बुलेट मोटरसाइकिल और 1000 रुपये नगद बरामद किए गए। आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली में पहले से ही लूट का केस दर्ज है। पुलिस ने बताया कि  घटना 11 मार्च 2026 की शाम करीब 6 बजे की है। बलरामपुर जिले के ग्राम मरकाडाड निवासी संदीप लकड़ा अपने ससुर के साथ मोटरसाइकिल से हॉस्पिटल से गांधी चौक की ओर जा रहे थे। राज पोल्ट्री फार्म के पास पहुंचते ही एक काला बुलेट मोटरसाइकिल सवार युवक ने उनका रास्ता रोका। आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए धक्का दे खुद को आरटीओ अधिकारी शहजोर अली बताकर डराया। संदीप के पर्स से 10,000 रुपये और शर्ट की जेब से 10,000 रुपये लूट लिए। पर्स खाली कर फेंक दिया और धमकी देकर भाग गया।

संदीप ने परिचितों को बताया, फिर आरटीओ कार्यालय जाकर जांच की तो कोई शहजोर अली वहां नहीं मिला। पता चला कि आरोपी असल में सतीपारा इरानी मोहल्ला अंबिकापुर का शहजोर अली पिता अयुब अली  24 वर्ष है। 14 मार्च को संदीप ने थाना गांधीनगर में शिकायत दर्ज कराई। इसके आधार पर अपराध क्रमांक 143/26 धारा 126(2), 309(4), 204 बीएनएस के तहत केस दर्ज हुआ। 

डीआईजी व एसएसपी के सख्त निर्देश पर थाना गांधीनगर की टीम ने आरोपी का पता लगाया। पूछताछ में शहजोर ने अपराध कबूल किया। उसके पास से लूट की बुलेट बाइक और 1000 रुपये जब्त हुए। सबूत मिलने पर उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जाएगा। पता चला कि आरोपी ने ही संजय पार्क के सामने एक अन्य व्यक्ति से 1130 रुपये लूटे थे, जिसके लिए थाना कोतवाली में  धारा 309(3) बीएनएस दर्ज है। 

यह रहे सक्रिय 

इस सफलता में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी, सहायक उपनिरीक्षक ललन गुप्ता, आरक्षक राहुल सिंह, रमन मंडल, मोतीलाल केरकेट्टा व घनश्याम देवांगन सक्रिय रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)