ADD

अंबिकापुर के सरकारी जमीन पर मस्जिद निर्माण का आरोप.. विहिप ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कार्रवाई नहीं होने पर दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

0

 

अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक।। 16 मार्च 2026।।

 विश्व हिंदू परिषद  के जिला अध्यक्ष सरगुजा विनीत कुमार गुप्ता के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर  को ज्ञापन  सौंपकर अम्बिकापुर के नवागढ़ क्षेत्र के आलम बाग उद्यान में सरकारी जमीन पर एक समुदाय विशेष के द्वारा अतिक्रमण करते हुए धार्मिक निर्माण कराए जाने का आरोप लगाते हुए निर्माण रोकने की मांग की है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

पत्र में कहा गया है कि यह शासकीय भूमि का एक हिस्सा है, जहां  समुदाय द्वारा मस्जिद का निर्माण चल रहा है। पूर्व कलेक्टर विलास भोस्कर ने इस निर्माण को तोड़ने और दोषियों पर कार्रवाई के आदेश दिए थे, लेकिन आज तक कोई ठोस कदम नहीं उठा। विहिप का दावा है कि निर्माण कार्य लगातार जारी है।

इसके अलावा पत्र में लिखा गया है कि लखनपुर के ग्राम राजा कटेल  में पण्डो जनजाति समाज की जमीन पर  विशेष समुदाय द्वारा कब्जे का जिक्र है। इस मामले में FIR दर्ज हो चुकी है। विहिप ने मांग की है कि आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करते हुए  जमीन को अतिक्रमण मुक्त किया जाए। इस अवसर पर विहिप के ललन सिंह, सोनू गुप्ता आदि मौजूद थे।


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)