मुंगेली ।। खबरी गुल्लक ।।
मुंगेली पुलिस ने नशा मुक्त भारत पखवाड़ा और एकऑपरेशन बाज अभियान के तहत 1 मार्च 2026 को जरहागांव श्मशान घाट पर मुखबीर की सूचना पर छापेमारी कर 5 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने कि आरोपियों में समीर कश्यप 24 वर्ष, ठाकुरदेव पारा, सियाराम कश्यप 25 वर्ष, विरेन्द्र श्रीवास 34 वर्ष, डीलवापारा, लोकेश उर्फ लक्की कश्यप 35 वर्ष महामाया पारा जरहागांव, रविशंकर कश्यप उर्फ बब्बा 27 वर्ष छतौना शामिल हैं।
आरोपियों के कब्जे से 53.51 ग्राम ब्राउन शुगर मूल्य 2,65,000, 6 मोबाइल फोन 50,000, मोटरसाइकिल CG 28 P 1199, 65,000 और इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन 1,000 बरामद। कुल मूल्य लगभग ₹3,81,000। पूछताछ में समीर कश्यप ने उत्तर प्रदेश के नैनी, प्रयागराज से फोनपे और नकद भुगतान कर ब्राउन शुगर मंगवाना स्वीकारा। थाना जरहागांव में अपराध क्र. 32/26, धारा 21(ख) NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
### पुलिस की अपील
एसएसपी ने नागरिकों से अवैध नशा या तस्करी की सूचना पुलिस को देने की अपील की। सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। यह कार्रवाई मुंगेली को नशामुक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।




