ADD

जेल में बंद कुख्यात हिस्ट्रीशीटर की पत्नी डॉली जैन 6 किलो गांजा के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार.. तस्करी में सहभागी कृष्णा साहू भी धराया...

0


रायपुर।। खबरी गुल्लक।।

पुलिस ने खमतराई के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर उदय जैन की पत्नी डॉली जैन उर्फ माधुरी 37 वर्ष और 18 वर्षीय युवक कृष्ण साहू को एक्टिवा से 6 किलो गांजा तस्करी करते रिंग रोड तेलीबांधा के पास दबोच लिया। दोनों सन्यासीपारा खमतराई निवासी हैं और आरंग से गांजा लाकर बेचने जा रहे थे। कोर्ट में पेशी के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया।

पति पर 30 से अधिक केस, ओडिशा कनेक्शन 

डॉली के पति उदय जैन पर गांजा तस्करी, जानलेवा हमला व लूट समेत 30 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। कुछ महीनों पहले गिरफ्तार उदय ओडिशा के संपर्कों से रायपुर में गांजा मंगाकर टिकरापारा व आसपास किराए के मकानों से डिलीवरी करता था। उसने यहां अपना गैंग भी खड़ा कर लिया था। सूत्रों के अनुसार, डॉली व कृष्ण जेल में बंद उदय के संपर्कियों के साथ सक्रिय थे। दूसरे राज्यों के तस्करों को रायपुर से सप्लाई का नेटवर्क उजागर हो चुका है। पुलिस बैकवर्ड व फॉरवर्ड लिंकेज की तफ्तीश में जुटी है।




एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)