ADD

मोदी फिर दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता बने: वैश्विक सर्वे में नागरिकों का मिला सर्वाधिक 68 फीसदी समर्थन

0


नई दिल्ली।। खबरी गुल्लक।। 26 मार्च 2026।।

 अमेरिकी डाटा एनालिटिक्स कंपनी मॉर्निंग कंसल्ट के ताजा सर्वे में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय लोकतांत्रिक नेता साबित हुए हैं। 2-8 मार्च 2026 के बीच 24 देशों के वयस्कों पर आधारित इस रिपोर्ट में उन्हें 68% समर्थन मिला, जो अन्य बड़े देशों के नेताओं से कहीं ज्यादा है। केवल 26% ने उन्हें नापसंद किया। पीएम मोदी ने हाल ही में 4,079 दिनों का कार्यकाल पूरा कर भारत के दूसरे सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा करने वाले प्रधानमंत्री बने हैं।

 शीर्ष 10 नेताओं का समर्थन

नरेंद्र मोदी (भारत): 68%

गी पार्मेलिन (स्विट्जरलैंड): 62%

ली जे-म्यंग (दक्षिण कोरिया): 62%

आंद्रेज (चेक गणराज्य): 57%

जेवियर माइली (अर्जेंटीना): 55%

साने ताकाइची (जापान): 55%

मार्क कार्नी (कनाडा): 52%

क्लाउडिया शीनबाम (मैक्सिको): 43%

-बार्ट डी वेवर (बेल्जियम): 42%

लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा (ब्राजील): 42%

ट्रंप को महज 39%, स्टार्मर को 24% समर्थन। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को सबसे कम 17% समर्थन मिला, जबकि 75% ने विरोध जताया। जुलाई 2025 की रिपोर्ट में मोदी की रेटिंग 75% थी, जो अब भी सबसे ऊपर बनी हुई है।





एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)