ADD

बाघ-तेंदुए की खाल तस्करी में डिप्टी रेंजर समेत 8 गिरफ्तार

0


दंतेवाड़ा।खबरी गुल्लक ।।

दंतेवाड़ा-बीजापुर के जंगलों में बाघ- तेंदुए की खालों की तस्करी का बड़ा नेटवर्क पकड़ा गया। वन विभाग का डिप्टी रेंजर ही इस गिरोह का हिस्सा निकला। मंगलवार को बालूद फॉरेस्ट जांच नाके पर उड़नदस्ता टीम ने बाइक से बाघ की खाल ले जाते दो तस्करों को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर चार अन्य साथियों समेत कुल 8 को धर दबोचा गया।तेंदूपत्ता गोदाम प्रभारी डिप्टी रेंजर देवीराम ओयामी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। उसी दिन केशापुर में उसके घर से तेंदुए की खाल बरामद हुई। पुलिस जांच में पता चला कि बालूद नाके पर बाइक से बाघ की खाल जब्त, रायपुर ले जाई जा रही थी।  निशानदेही पर 4 और तस्कर पकड़े गए।  कुछ घंटों बाद दो अन्य के पास तेंदुए की खाल बरामद किया गया।   वन विभाग के अफसर की संलिप्तता से सनसनी है। मामले में पूछताछ जारी है। 




एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)