ADD

विधान सभा में सीएम विष्णुदेव ने कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकार पर किया तीखा प्रहार.!. कहा - भूपेश का कामकाज कुशासन, भ्रष्टाचार और जनता के साथ छल का प्रतीक बन गया..

0

रायपुर।।खबरी गुल्लक ।। 

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने  विधानसभा में अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान कांग्रेस सरकार पर तीखा प्रहार किया। विपक्ष के विधायकों की गैरमौजूदगी में उन्होंने पूर्व कांग्रेस शासन को कुशासन, भ्रष्टाचार और जनता के साथ छल का प्रतीक बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के पांच वर्षों में प्रसिद्ध संवाद था, ऐसा कोई सगा नहीं, जिसको भूपेश सरकार ने ठगा नहीं। उन्होंने कांग्रेस विधायकों की अनुपस्थिति पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ये लोग न्याय की बात तो करते थे, लेकिन न तो जनता को न्याय मिला और न ही अपने लोगों को। उनकी योजनाएं मात्र कागजी शोपीस साबित हुईं। विशेष रूप से नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी जैसे नारों का जिक्र करते हुए सीएम ने पूछा कि इन चार चिन्हारियों का क्या हाल हुआ? गौठान पशुविहीन हो गए और करोड़ों रुपये बर्बाद हो गए।

 आबकारी में फर्जीवाड़े का खुलासा

सीएम साय ने आबकारी विभाग पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने बताया कि कांग्रेस कार्यकाल में शराब दुकानों पर दो काउंटर चलते थे। एक विभाग के लिए, दूसरा नेताओं का निजी एटीएम। वर्तमान भाजपा सरकार ने डिजिटल गवर्नेंस और जीरो टॉलरेंस नीति से लीकेज रोके, जिससे राजस्व दोगुना से अधिक हो गया। कांग्रेस शासन में यह 5110 करोड़ रुपये था, जबकि अब अनुमान 11 हजार करोड़ का है। इससे गाढ़ी कमाई जनकल्याण में लग रही है।

 रेत खनन और खनिज भ्रष्टाचार

मुख्यमंत्री ने रेत माफिया पर निशाना सौंपा। कांग्रेस काल में केवल 89 रेत खदानें वैध थीं, बाकी माफिया के कब्जे में। भाजपा सरकार ने ई-नीलामी शुरू की, 178 निविदाएं जारी कीं और 166 नई खदानों के लिए आशय पत्र दिए। खनिज विभाग में भ्रष्टाचार की मिसाल बताते हुए कहा कि ट्रांजिट पास मैनुअल रखकर करोड़ों का घोटाला किया गया। डीएमएफ को पारदर्शी बनाया गया है और 16 नए खनिज ब्लॉक नीलामी के लिए तैयार हैं। राज्य स्तर पर जांच जारी है, नए खुलासे हो रहे हैं।

 ऊर्जा और नक्सलवाद पर प्रगति

ऊर्जा क्षेत्र में कांग्रेस के पांच साल बर्बाद बताते हुए सीएम ने एनर्जी समिट का उल्लेख किया। इससे साढ़े तीन लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले और 32 हजार मेगावॉट क्षमता के एमओयू साइन हुए। प्रदेश को ऊर्जा राजधानी बनाने का लक्ष्य है। नक्सलवाद पर कहा कि बहादुर सुरक्षाकर्मियों और जनता के सहयोग से माओवादी आतंक समाप्ति के कगार पर है।

 युवाओं के साथ छल

युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली का शिकार बताते हुए सीएम ने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं में दागदार लोगों को बिठाया गया। स्टार्टअप के बजाय भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया। वर्तमान सरकार पारदर्शिता से परीक्षाएं करा रही है। डबल इंजन सरकार से विकास की रफ्तार दोगुनी हुई है।



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)