ADD

बिग ब्रेकिंग: खैरबार, बधियाचुंआ, बाकी डेम क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण पर बीट गार्ड अली अहमद हटाए गए.. राजेश यादव को मिला प्रभार.! एसडीओ के नेतृत्व में शुरू हुई जांच..

0

अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक।। 

 छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर शहर की सीमा से सटे सघन संरक्षित वन क्षेत्रों पर अवैध कब्जा के आरोपों की जांच विभाग के द्वारा शुरू करा दी गई है। इस संबंध में नगर निगम के वरिष्ठ पार्षद आलोक दुबे के द्वारा इस संबंध में सीएम विष्णुदेव साय को पत्र लिखा गया। साथ ही विभागीय मंत्री, अधिकारियों को प्रतिलिपि भेजी गई थी। इधर विभाग के अधिकारियों के द्वारा महामाया पहाड़, खैरबार, बधियाचुवा, बाकी डेम, लालमाटी और लुचकी बीट के गार्ड अली अहमद को हटाते हुए राजेश यादव को बीट का प्रभार दिया गया है। डीएफओ अभिषेक जोगवत ने खबरी गुल्लक से चर्चा करते हुए बताया कि इस मामले की जांच के लिए एसडीओ वन श्वेता कंबोज को जांच अधिकारी बनाया गया है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के गुण दोष के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

ज्ञात हो कि वरिष्ठ पार्षद आलोक दुबे ने सीएम को लिखे पत्र में आरोप लगाया था कि करीब 1500 एकड़ के  हरे- भरे इलाके  महामाया पहाड़, खैरबार, बधियाचुवा, बाकी डेम, लालमाटी और लुचकी जैसे क्षेत्र के वन भूमि में वनों की अवैध कटाई करते हुए भूमि पर कब्जा किया जा रहा है। यह क्षेत्र शहर को ऑक्सिजन का प्रमुख स्रोत  हैं।  अवैध कब्जे थमने का नाम नहीं ले रहे। पूर्व में जनवरी और जून 2025 में मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन और वन विभाग की संयुक्त टीम ने महामाया पहाड़ तथा रनपुर खुर्द के चोरकाकछार क्षेत्र में करीब 100 अवैध मकानों को ध्वस्त किया था। लेकिन यह कार्रवाई महज दिखावा साबित हुई। उसके बाद भी कब्जे की प्रक्रिया तेज हो गई है। विशेष रूप से कक्ष संख्या 2581 और 2582 में खैरबार, बधियाचुंवा तथा बाकी डेम के संरक्षित वनों पर बेतहाशा अतिक्रमण हो रहे हैं। होली के आसपास खैरबार क्षेत्र में सागौन प्लांटेशन को बड़े पैमाने पर काटा गया, ज्ञापन के साथ इसका  फोटो भी  संलग्न किया गया था। वरिष्ठ पार्षद आलोक दुबे ने बताया कि अधिकारियों के द्वारा लगभग 60 से 70 लोगों को बेदखली की अंतिम नोटिस भी जारी की जा रही है, हालांकि अधिकारियों के द्वारा इसकी अभी अधिकृत रूप से पुष्टि नहीं की गई है। इधर अतिक्रमण की जांच शुरू हो जाने से कब्जाधारियों में हड़कंप है। 

बेदखली की नोटिस भी हो रही जारी

वरिष्ठ पार्षद आलोक दुबे ने बताया कि अधिकारियों के द्वारा लगभग 60 से 70 लोगों को बेदखली की अंतिम नोटिस भी जारी की जा रही है। इधर अतिक्रमण की जांच शुरू हो जाने से कब्जाधारियों में हड़कंप है। आलोक दुबे ने बताया कि उन्होंने सीएम से मांग की है कि टीम को निर्देश दिया जाए कि अवैध कब्जे हटाए जाएं, पौधरोपण कर हरियाली लाई जाए तथा भ्रष्ट अमले पर सख्त कार्रवाई हो। उन्होंने होली के बाद तेज हुए अतिक्रमण को तत्काल रोकने के लिए कार्ययोजना बनाने का सुझाव भी दिया है।


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)