अंबिकापुर। खबरी गुल्लक।।18 मार्च 2026।।
अंबिकापुर के साईं मंदिर के पास एवं चांदनी चौक स्थित टाइमर बॉक्स से बटन दबाकर स्ट्रीट लाइटिंग विद्युत स्तंभ स्थापना के पूर्ण कार्यों का औपचारिक लोकार्पण किया गया। जगमगाती स्ट्रीट लाइटों को देखकर उपस्थित वार्डवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त की तथा निगम प्रशासन व जनप्रतिनिधियों का आभार माना। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया, महापौर मंजूषा भगत, सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी, जिला पंचायत सदस्य दिव्या भारत सिंह सिसोदिया, विद्युत विभाग प्रभारी सदस्य मनीष सिंह सहित एमआईसी सदस्यों जितेंद्र सोनी, श्वेता गुप्ता, ममता तिवारी, प्रियंका गुप्ता, रविकांत उरांव, सुशांत घोष, विपिन पांडेय, उपसभापति विजय सोनी विशेष तौर पर उपस्थित थे।
चांदनी चौक से घूटरापारा रोड तक नई रोशनी
कार्यक्रम के द्वितीय चरण में चांदनी चौक से घूटरापारा रोड पर स्ट्रीट लाइटिंग एवं विद्युत स्तंभ स्थापना कार्य पूर्ण होने पर उपसभापति विजय सोनी, एमआईसी सदस्य जितेंद्र सोनी, श्वेता गुप्ता, प्रियंका गुप्ता एवं बड़ी संख्या में वार्डवासियों की उपस्थिति में इसका लोकार्पण सम्पन्न हुआ। यह कार्य 15वें वित्त आयोग योजना के अंतर्गत 19.74 लाख रुपये की लागत से सम्पन्न किया गया, जिससे क्षेत्र में रात्रिकालीन आवागमन सुरक्षित एवं सुगम हो गया।
कई प्रमुख कार्य पूर्ण, दो प्रगति पर
निगम परिषद द्वारा स्वीकृत कुल 8 स्ट्रीट लाइटिंग एवं विद्युत स्तंभ स्थापना कार्यों में से 6 कार्य पूर्ण हो चुके हैं, जबकि 2 प्रगति पर हैं। इनमें प्रमुख रूप से पीजी कॉलेज वाकिंग ट्रेक (36.25 लाख), महेश्वर मंदिर नवापारा से मुक्तिपारा अटल आवास मेन रोड (24.64 लाख), गांधी स्टेडियम एरिया लाइटिंग (3.5 लाख), गांधीनगर बेरियर से मुक्तिपारा अटल आवास (26.60 लाख), सरगवां पुष्प वाटिका विद्युतीकरण (19.77 लाख), साईं मंदिर से मनेंद्रगढ़ रोड (20.99 लाख) एवं शंकर घाट मोड़ से प्रतापपुर मेन रोड (23.48 लाख) शामिल हैं। इन कार्यों से अंबिकापुर शहर के प्रमुख मार्ग जगमगा उठे हैं।
ट्रिपल इंजन सरकार का संकल्प - मंजूषा भगत महापौर
लोकार्पण अवसर पर महापौर मंजूषा भगत ने कहा कि हमारी महापौर परिषद के गठन को आज एक वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। प्रदेश व केंद्र सरकार के "हमने बनाया है, हम ही सवारेंगे" नारे को साकार करते हुए ट्रिपल इंजन सरकार अंबिकापुर के विकास के लिए पूर्ण संकल्पित है। सड़क, नाली, पानी, सफाई के साथ स्ट्रीट लाइटिंग कार्य शहर को सुंदर बनाने में मील का पत्थर साबित हो रहे हैं। पार्षदों के सुझावों पर आउटर वार्डों में भी कार्य कराए गए हैं, जबकि सड़क चौड़ीकरण एवं डामरीकरण के बाद क्रमशः अन्य सड़कों पर लाइटिंग व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
भविष्य की योजनाओं पर जोर
विद्युत विभाग प्रभारी मनीष सिंह ने स्वीकृत राशि हेतु महापौर एवं राज्य सरकार का आभार जताया तथा आश्वासन दिया कि शीघ्र कार्ययोजना बनाकर शेष सड़कों पर स्ट्रीट लाइटिंग कार्य प्रारंभ किया जाएगा। एमआईसी सदस्य व वार्ड 23 पार्षद जितेंद्र सोनी ने कहा कि हमारा वार्ड आउटर क्षेत्र होने से अंधेरे की समस्या थी, अब घूटरापारा रोड महामाया मंदिर का वैकल्पिक मार्ग बन गया है। नवरात्रि से पूर्व इस लोकार्पण से भक्तों को भोर-रात्रि में सुविधा मिलेगी।
कार्यक्रम में यह हुए शामिल
इस अवसर पर जिला महामंत्री विनोद हर्ष, अरुणा सिंह, जन्मेजय मिश्रा, आकाश गुप्ता, करता राम गुप्ता, मां महामाया मंडल अध्यक्ष मनोज कंसारी, समलाया मंडल अध्यक्ष कमलेश तिवारी, निरंजन रॉय, शैलेंद्र सिंह, शिवमंगल सिंह, अनिल तिवारी, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ प्रदेश सहसंयोजक आकाश गुप्ता, महामाया मंडल नगर उपाध्यक्ष अतिश सिंह राजपूत, भाजपा नेता विनोद जायसवाल, विकास गुप्ता, सुमित अग्रवाल, युवा नेता रवि सोनी, अमन गुप्ता, संजू तिवारी, चितरंजन अग्रवाल, मोनू केवट, जितेंद्र, रोहित सोनी, कन्हैया यादव, टिंकू गुप्ता, विशेश्वर चेरवा, विकास प्रसाद, सोनू गुप्ता, नीलम राजवाड़े, प्रियंका चौबे, सरस्वती यादव, नेहा सोनवानी, नंदकुमार ताम्रकार, विकास सोनी, रवि विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी, निगम अधिकारी-कर्मचारी, ठेकेदार उपस्थित रहे।



