ADD

राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग में सरगुजा का परचम: स्वाति राजवाड़े ने जीता स्वर्ण, सोनिया सिंह का भी सराहनीय प्रदर्शन

0


 अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक ।।

 सरगुजा जिले की होनहार खिलाड़ी स्वाति राजवाड़े ने खेलो इंडिया  नेशनल किकबॉक्सिंग लीग 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल कर जिले एवं राज्य का नाम रोशन किया है। वहीं, सोनिया सिंह ने भी शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में पाँचवां स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता 26 मार्च 2026 से 29 मार्च 2026 तक  तमिलनाडु में आयोजित की गई, जिसमें देशभर के विभिन्न राज्यों से खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में कुल 944 महिला खिलाड़ी शामिल हुईं, जबकि 200 से अधिक अधिकारियों ने आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराया।

उल्लेखनीय है कि इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने से पूर्व, स्वाति राजवाड़े एवं सोनिया सिंह ने खेलो इंडिया अस्मिता किकबॉक्सिंग लीग (वेस्ट जोन) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपना चयन सुनिश्चित किया था।

इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ टीम की ओर से कुल 26 महिला खिलाड़ियों सहित 2 कोच, 2 रेफरी एवं 1 ऑफिशियल ने सहभागिता निभाई। प्रतियोगिता के दौरान छत्तीसगढ़ टीम के साथ कोच के रूप में  सरवर एक्का एवं  अमन सोनी ने खिलाड़ियों का मार्गदर्शन एवं उत्साहवर्धन किया। वहीं, रेफरी के रूप में  प्रभात साहू एवं  आकाश गुरुदीवान, तथा ऑफिशियल के रूप में  तारकेश मिश्रा ने अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का सफल निर्वहन किया।

इस उपलब्धि पर सरगुजा जिला किकबॉक्सिंग संघ के पदाधिकारियों ने सभी खिलाड़ियों एवं टीम सदस्यों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)