ADD

सरगुजा को दिल्ली तक सीधी उड़ान की सौगात आज.. शनिवार से कोलकाता की दूरी भी मात्र 1 घंटे 40 मिनट में होगी तय

0


अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक।।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज वर्चुअल तरीके से अंबिकापुर के मां महामाया एयरपोर्ट से दिल्ली और कोलकाता के लिए नई विमान सेवा का शुभारंभ करेंगे। सरगुजा की लंबे समय से चली आ रही मांग आज पूरी हो गई! 

दिल्ली फ्लाइट का शेड्यूल

सोमवार: विमान 91613 दिल्ली 7:50 AM → बिलासपुर 10:25 AM → अंबिकापुर 11:35 AM। वापसी अंबिकापुर 12:00 PM → दिल्ली 2:30 PM।  

बुधवार: विमान 91614 दिल्ली 7:50 AM → अंबिकापुर 10:25 AM। वापसी अंबिकापुर 10:50 AM → बिलासपुर 11:35 AM → दिल्ली 2:40 PM।  

पहले दिन संभाग के यात्रियों के साथ सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज दिल्ली फ्लाइट से यात्रा करेंगे। एटीआर-72 विमान से सेवा शुरू। 

कोलकाता कनेक्टिविटी

शनिवार: विमान 91763 कोलकाता 7:50 AM → बिलासपुर 8:55 AM → अंबिकापुर 10:00 AM। वापसी अंबिकापुर 10:25 AM → कोलकाता 12:15 PM।  

 गुरुवार: विमान 91765 कोलकाता 7:50 AM → अंबिकापुर 8:50 AM। वापसी अंबिकापुर 9:15 AM → बिलासपुर 9:55 AM → कोलकाता 12:05 PM।  

मुख्यमंत्री आज ही कोलकाता फ्लाइट का भी वर्चुअल शुभारंभ करेंगे।  यह सेवा व्यापार, पर्यटन और स्वास्थ्य के लिए गेम-चेंजर साबित होगी। 



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)