ADD

भाजपा नेताओं के दुकानों का ताला तोड़ सवा लाख नगद और समान चोरी करने का आरोपी जेल दाखिल...! कैश खर्च कर चोरी के कपड़े को कर दिया था राख..

0

अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक।।

सरगुजा जिले के थाना बतौली पुलिस ने डीआईजी व एसएसपी राजेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में दो चोरी के मामलों का त्वरित खुलासा कर आरोपी अशोक मरावी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 2500 रुपये नगद बरामद हुए। आरोपी ने भाजपा नेताओं के प्रतिष्ठानों में चोरी की थी। 

 पहला मामला: 2-3 मार्च 2026 की रात जय माता दी एग्रो दुकान संचालक  संतोष गुप्ता के  शटर का ताला तोड़कर चोर घुसा, काउंटर से 70,000 रुपये चुराए। पुलिस ने धारा 305(ए), 331(4), 238 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया।

दूसरा मामला: 3 मार्च 2026 को मंजू साड़ी- हरि फैशन- योगेश क्लॉथ दुकान संचालक योगेश गुप्ता  के दुकान का ताला तोड़ चोर ने 50,000 रुपये व पेट शर्ट साड़ी चुराई थी। 

तकनीकी जानकारी व सतर्कतापूर्ण जांच में आरोपी अशोक मरावी 43 वर्ष, देवरी डुमरपारा हिरासत में आया। पूछताछ पर उसने अपराध कबूला। चोरी का कपड़ा जलाया, बाकी नगदी खर्च की। पूर्व में भी उसके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं, वह आदतन अपराधी है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 

कार्रवाई में  थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक सेंगर के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक संजय गुप्ता, नारायण सिंह मरावी, प्रधान आरक्षक रविश लकड़ा, अनूप कुजूर, वीरेंद्र बंजारे, आरक्षक राजू कुजूर, जोगी बड़ा व हिमांशु पांडेय ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)