ADD

सरगुजा में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा: तीन शातिर आरोपी गिरफ्तार

0

अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक।। 

जिला सरगुजा पुलिस ने साइबर ठगी से अर्जित धन की हेराफेरी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई डीआईजी एवं एसएसपी राजेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में थाना गांधीनगर पुलिस ने की। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी शौर्य प्रताप ने 29 मार्च 2026 को थाना गांधीनगर में शिकायत दर्ज कराई। उनके पुराने परिचित ऋत्विक सिंह ने दिसंबर 2024 में डेयरी का लालच देकर 48,500 रुपये उनके खाते से निकाल लिए थे। बाद में खाता होल्ड होने पर साइबर ठगी की जानकारी सामने आई। आरोपी ऋत्विक सिंह और उसके साथी अमन गुप्ता अन्य लोगों के खाते खरीद-बिक्री कर फ्रॉड रकम ट्रांसफर करते थे।

यह आरोपी हुए गिरफ्तार

ऋत्विक सिंह 25 वर्ष निवासी गांधीनगर, अमन कुमार गुप्ता 24 वर्ष निवासी देवीगंज रोड अम्बिकापुर, पियुष तिवारी 25 वर्ष निवासी सत्तीपारा अम्बिकापुर। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में इन तीनों आरोपियों ने अपराध कबूल किया है। उनके खातों में कई साइबर शिकायतों की रकम ट्रांसफर पाई गई। मोबाइल से डेटा जब्त कर धारा 317(4) बीएनएस जोड़ी गई। 

कार्रवाई में यह रहे सक्रिय 

थाना प्रभारी प्रवीण द्विवेदी के नेतृत्व में उप निरीक्षक दिलीप दुबे, सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा, प्रधान आरक्षक जयदीप सिंह, विकास सिन्हा समेत टीम ने अभियान चलाया। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। 



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)