ADD

बच्चा लुटेरों से पिता को छोड़ने करता था विनती.. हैवान बने बदमाश करते रहे हमला..! सराफा व्यापारी के घर लूट के तीन आरोपी गिरफ्तार.. दो फरार

0
जांजगीर-चांपा।। खबरी गुल्लक 30 मार्च।। 2026।। शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के राहौद में 19 मार्च सुबह सराफा व्यापारी सुदीप कुमार के घर और ज्वेलरी शॉप में सशस्त्र बदमाशों ने धावा बोलकर लूट कर ली। घटना के तीन आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि दो की तलाश जारी है। सीसीटीवी फुटेज ने पूरी वारदात को कैद कर लिया, जिसकी मदद से पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की। सूत्रों के मुताबिक  सुबह करीब 7:58 बजे पांच बदमाश मुख्य द्वार से घर में घुसे। उस समय सुदीप कुमार पूजा कर रहे थे और उनका बेटा स्कूल जाने की तैयारी में था। बदमाशों ने पहले बच्चे से घर में मौजूद लोगों के बारे में पूछताछ की। बच्चे ने बताया कि सभी अंदर हैं, तो बदमाश छिप गए। जैसे ही सुदीप बाहर निकले, उन्हें पकड़ लिया गया और मुंह दबाकर चुप करा दिया।

पत्नी और बच्चे ने शोर मचाया तो बदमाशों ने पत्नी को जमीन पर पटक दिया। सुदीप और उनकी पत्नी पर हाथापाई, मुक्के और लातें बरसाई गईं। बच्चा हाथ जोड़कर बदमाशों से पिता को छोड़ने की विनती करता रहा। पूरी घटना मात्र दो मिनट में अंजाम दी गई। बदमाशों ने घर से दो महंगे ऐपल मोबाइल, एक सैमसंग कीपैड मोबाइल और कुछ जेवरात लूटे।

शोर सुनकर आसपास के राहगीर पहुंचे और एक आरोपी प्रियेश कुमार बर्मन को मौके पर ही पकड़ लिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच तेज की। 28 मार्च को रवि निर्मलकर और श्यामजी सिन्हा को गिरफ्तार किया गया। आरोपी सुदीप के परिवार को निशाना बनाकर वारदात को अंजाम देने वाले थे। शेष दो आरोपियों की पुलिस टीमें छापेमारी कर रही हैं।

थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में लूट, मारपीट और धमकी की धाराओं में एफआईआर दर्ज है। 




एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)