ADD

महिला उत्पीड़न के आरोपी को गांधीनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार.. रास्ता रोक दिया गाली, अश्लील वीडियो भेज ब्लैकमेल भी करता रहा

0

अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक।। 

थाना गांधीनगर पुलिस ने लंबे समय से एक महिला को प्रताड़ित करने वाले आरोपी अमन कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से दो मोबाइल फोन और सिम जब्त किए गए हैं। मामला ब्लैकमेल और धमकियों से जुड़ा है।

पुलिस ने बताया कि चोपड़ा कॉलोनी विश्रामपुर  निवासी अमन कुमार सिंह 26 वर्ष पिता विजय कुमार पिछले तीन साल से पीड़िता को परेशान कर रहा था। आरोपी पीड़िता का रास्ता रोककर गाली- गलौज करता, फोन पर जान से मारने की धमकी देता और फर्जी ईमेल आईडी से आपत्तिजनक फोटो भेजकर ब्लैकमेल करता। पीड़िता ने प थाना गांधीनगर में 559/25 व 603/25 दर्ज कराए थे। जमानत मिलने के बाद भी आरोपी नहीं सुधरा।

पीड़िता की ताजा शिकायत पर थाना गांधीनगर में अपराध क्र. 158/26 दर्ज किया गया। धारा भारतीय न्याय संहिता की 296, 351(3), 126(2), 75(iv), 76 और आईटी एक्ट की 67, 67A। विवेचना में आरोपी ने अपराध कबूल किया। पुलिस ने उसके मोबाइल, सिम और iPad जब्त कर न्यायालय में पेश किया। कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक राकेश मिश्रा, महिला आरक्षक प्रिया रानी, आरक्षक अमृत सिंह, अतुल सिंह, अरविंद उपाध्याय, ऋषभ सिंह व घनश्याम देवांगन ने कार्रवाई की।



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)