ADD

अंबिकापुर के भाथूपारा तालाब को पाट निगल रहे भू - माफिया.. पार्षद शुभम जायसवाल ने कार्रवाई के लिए कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

0


 अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक।। 11 मार्च 2026।।

भाथूपारा तलाब को अवैध रुप से पाटने और उसपर अतिक्रमण को लेकर निगम पार्षद शुभम जायसवाल ने सरगुजा कलेक्टर को एक ज्ञापन देकर दोषियों पर कारवाई एवं तालाब को अतिक्रमण मुक्त करने की मांग की गई है। उल्लेखनीय है कि रिंग रोड से लगे भाथूपारा तलाब में के कई हिस्सों को पाट कर वर्षो से इसपर अवैध कब्जा किया जा रहा है। इसके कारण इस तलाब का अस्तित्व खतरे में पड गया है। इस तलाब के करीब 30 प्रतिशत हिस्से को पाटकर कई मकान और गैरेज का निर्माण कर लिया गया है। अब पुनः भू-माफिया इस तलाब के उत्तरी हिस्से को पाट कर समतलीकरण कर इसपर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं।

इससे भी गंभीर बात यह है कि इस तलाब से लगे एक होटल व्यवसायी के द्वारा होटल के पीछे स्थित निस्तारी नाले को पाटा जा रहा है। इस निस्तारी नाले से शहर के एक बडे हिस्से का जल बहाव आता है। इस वर्ष बरसात के मौसम में इस निस्तारी नाले के बाधित हो जाने के कारण शहर के कुॅंडला सिटी कालोनी में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। होटल व्यवसायी के द्वारा अगर नाले को पाट दिया जाता है तो आने वाले समय में शहर के एक बडे हिस्से का बरसात के दिनो में डूबना तय है। इन परिस्थितियों को देखते हुए शहर के एक जागरुक नागरिक होने की हैसियत से निगम पार्षद शुभम जायसवाल ने कलेक्टर सरगुजा को ज्ञापन देकर इस सुनियोजित कब्जे को रोकने एवं शहर की पारिस्थितिकी को बचाने की मांग की है। अपने आवेदन मे शुभम जायसवाल ने सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का हवाला देते हुए प्रशासन से यह मांग की है कि प्रभावित तलाब एवं नाला क्षेत्र का सीमांकन कर इन क्षेत्रों को अतिक्रमणमुक्त कराने की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)