अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक ।। शहर की मेघावी छात्रा साक्षी अग्रवाल ने चार्टर्ड अकाउंटेंसी की कठिन परीक्षा उत्तीर्ण कर शहर का मान बढ़ाया है। साक्षी, अमरजीत अग्रवाल (टिटू) एवं श्रीमती अंजना अग्रवाल की सुपुत्री हैं। साक्षी ने अपनी प्रारंभिक एवं स्कूली शिक्षा कार्मेल स्कूल, अंबिकापुर से प्राप्त की। प्रारंभ से ही मेधावी रही साक्षी ने अपनी लगन और परिश्रम के बल पर यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। इस अवसर पर उनके ताऊजी हरिराम अग्रवाल, रोशन अग्रवाल एवं अनिल अग्रवाल (माही) ने साक्षी को आशीर्वाद देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मोरखी परिवार में इस उपलब्धि को लेकर हर्ष और गर्व का वातावरण है। साक्षी ने अपनी सफलता का श्रेय अथक परिश्रम, दृढ़ संकल्प माता-पिता एवं परिवार का हर कदम पर सहयोग एवं बड़ों के आशीर्वाद को दिया है।
सीए बनी अंबिकापुर की मेघावी साक्षी अग्रवाल
मार्च 02, 2026
0




