ADD

महिलाओं का सहयोग न केवल परिवार बल्कि पूरे समाज को बनाता है मजबूत - केएल चरयाणी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सरगुजा! अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला कर्मचारी अधिकारियों का हुआ सम्मान

0


अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक।। 

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के जिला सरगुजा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय अम्बिकापुर में 9 मार्च 2026 को एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में हुआ, जिसमें महिला अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया गया साथ ही महिला सशक्तिकरण पर उपयोगी कार्यशाला आयोजित की गई। मुख्य अतिथि   केएल चरयाणी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश  ने समस्त महिला अधिकारियों व कर्मचारियों को महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने समाज और जिला न्यायपालिका में महिलाओं के महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की तथा उन्हें सम्मान प्रतीक भेंटकर सम्मानित किया। श्री चरयाणी ने कहा कि महिलाओं का सहयोग न केवल परिवार बल्कि पूरे समाज को मजबूत बनाता है।

इस वर्ष अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की थीम गिव टू गेन (दान से लाभ) रही जो आपसी सहयोग से जेंडर इक्वालिटी को बढ़ावा देने पर जोर देती है। यह सरल लेकिन गहन विचार समाज को नई दिशा प्रदान करता है, जहां एक-दूसरे की मदद से लैंगिक समानता की राह आसान हो जाती है। कार्यक्रम में इस थीम को प्रमुखता से रेखांकित किया गया।

कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण पर विशेष कार्यशाला का भी आयोजन हुआ। उपस्थित न्यायिक अधिकारियों ने महिलाओं के अधिकारों, विधिक सहायता और सशक्तिकरण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। कार्यशाला में महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने पर बल दिया गया, जो जिला न्यायपालिका के सामाजिक दायित्व को दर्शाता है।

कार्यक्रम में  सूरेश जून प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय,  आनंद राम ढ़िड़ही अध्यक्ष, स्थायी लोक अदालत, अतुल श्रीवास्तव विशेष न्यायाधीश एट्रोसिटी,  ममता पटेल प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश सहित  कमलेश जगदल्ला, सुश्री स्मिता रत्नावत,  मुकेश कुमार तिवारी,  महेश कुमार राज,  मनीष कुमार दुबे, सुश्री चित्रलेखा सोनवानी,  जनक कुमार हिडको,  पल्लव रघुवंशी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट तथा अन्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव उपस्थित रहे। तृतीय श्रेणी कर्मचारी संघ की अध्यक्ष  रहबरी खानम रिज़वी,  सीमा श्रीवास्तव,  अन्नपूर्णा राजवाडे, व्यवहार न्यायालय सीतापुर से  कुसुम भगत व  दुर्गावती सहित अन्य कर्मचारीगण भी शिरकत की।




एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)