अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक ।।
जामा मस्जिद अंबिकापुर में अलविदा जुमा की नमाज हाफिज व कारी असिमुद्दीन साहब की इमामत में अदा की गई। नमाज के दौरान मुल्क में अमन, चैन व खुशहाली की दुआ मांगी गई। सभी को ईद की मुबारकबाद दी गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में अंजुमन कमेटी के अध्यक्ष इरफान सिद्दीकी, मनाजुल खान परवेज आलम गांधी, अफजल अंसारी, जावेद खान, याकूब खान, रिजवान सिद्दीकी, सिकंदर खान व बाबू खान ने सक्रिय भूमिका निभाई।



