ADD

मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय अंबिकापुर के जेल वार्ड में भर्ती बंदी की VIP सेवा.. अधीक्षक ने जेल प्रहरी जय प्रकाश कुजूर को किया सेवा से बर्खास्त

0


अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक।। 29 मार्च 2026।।  

केंद्रीय जेल अंबिकापुर में एक दंडित कैदी के अस्पताल में इलाज के दौरान सुरक्षा में हुई बड़ी लापरवाही सामने आई है। जेल अधीक्षक के आकस्मिक निरीक्षण में जिला अस्पताल के जेल वार्ड का ताला खुला पाया गया, जिसके बाद दो प्रहरियों को तत्काल निलंबित कर दिया गया था। जिसमें से एक प्रहरी को नौकरी से  बर्खास्त कर दिया गया है।

जेल अधीक्षक अक्षय सिंह राजपूत ने बताया कि  62 वर्षीय दंडित बंदी हरबख्श सिंह छाबड़ा 12 नवंबर 2025 को केंद्रीय जेल अंबिकापुर में प्रवेश किया था। बीमारी के कारण जेल डॉक्टर ने 23 मार्च 2026 को उसे जिला अस्पताल अंबिकापुर रेफर किया, जहां उसे जेल वार्ड में रखा गया। अस्पताल के डॉक्टर ने 26 मार्च को उसके साथ एक अटेंडेंट की अनुमति दी, जो रोटेशन पर तैनात रहता था।

28 मार्च को जेल अधीक्षक ने जिला अस्पताल के जेल वार्ड का आकस्मिक निरीक्षण किया। वहां वार्ड के दरवाजे का ताला बंद नहीं था, जो सुरक्षा के लिहाज से गंभीर चूक थी। वीडियो फुटेज में कैदी के रिश्तेदार अटेंडेंट के रूप में दिखाई दे रहे थे, जबकि मोबाइल पर बात करता एक व्यक्ति यूनिफॉर्म में ड्यूटी पर तैनात जेल प्रहरी था। 

उन्होंने  ड्यूटी पर लगे दोनों प्रहरियों को तत्काल निलंबित करने का आदेश दिया। कर्तव्य के प्रति लापरवाही, मोबाइल उपयोग और अन्य कारणों से जेल प्रहरी जय प्रकाश कुजूर को सेवा से पूर्णतः नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। शेष प्रहरी के खिलाफ भी विभागीय जांच जारी है।  जेल अधिकारियों का कहना है कि ऐसी लापरवाही दोबारा न हो, इसके लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। कैदी हरबख्श सिंह छाबड़ा का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।




एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)