ADD

मोंट फोर्ट स्कूल के सीबीएसई 10 वीं बोर्ड में 100 फीसदी विद्यार्थियों ने पाई सफलता ... समर्थ वराडे ने स्कूल में सर्वाधिक 97 प्रतिशत अंक के साथ पाई कामयाबी

0

 

अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक।। 16 अप्रैल 2026

शहर के मोंट फोर्ट स्कूल में सीबीएसई 10 वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा। 100 फीसदी विद्यार्थियों ने सफलता पाई। समर्थ वराडे ने स्कूल में सर्वाधिक 97 प्रतिशत अंकों के साथ सफलता पाई। वहीं सृष्टि चौबे व तृप्ति गुप्ता ने 95.2 अंक के साथ संयुक्त रूप से दूसरा और स्नेहा टोप्पो  ने 94 प्रतिशत अंक के साथ अंक के साथ विद्यालय में तीसरा स्थान प्राप्त की। 

संस्था के प्राचार्य ब्रदर एस गेब्रियल  ने बताया कि कक्षा 10 वीं के परीक्षा परिणाम में हमारे विद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्कृष्ट सफलता प्राप्त की है। इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष और गर्व  है।  संगीता पाण्डेय एवं समस्त शिक्षकगण ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता उनके निरंतर परिश्रम, अनुशासन एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। विद्यार्थियों ने उच्च अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। छात्र अनिरुद्ध झा  93%, अंशिका कुमारी  91%, सुष्मिता अग्रवाल  91%, प्रेरणा ज़क्सा  90%, करण कश्यप  90%, आशना सिंह  90%, आरुषि पाण्डेय  90%, नैंसी दुबे  90% अंक प्राप्त किया। 

विद्यालय प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशा व्यक्त की है कि वे आगे भी इसी प्रकार सफलता की नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)