ADD

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 10वीं में कार्मेल स्कूल का शत-प्रतिशत परिणाम, 40 छात्रों ने हासिल किए 90 प्रतिशत से अधिक अंक

0

अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक।। 16 अप्रैल 2026 

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) दिल्ली द्वारा सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। स्थानीय कार्मेल स्कूल, अंबिकापुर ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक परंपरा को कायम रखते हुए शत-प्रतिशत परिणाम हासिल किया है। इस वर्ष कक्षा 10वीं की परीक्षा में कुल 276 विद्यार्थियों ने भाग लिया और सभी सफलतापूर्वक उत्तीर्ण हुए। इस उपलब्धि ने पूरे विद्यालय परिवार को गौरवान्वित कर दिया है।

 टॉपर्स की चमकदार उपलब्धि


स्कूल के टॉपर्स ने राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। प्रथम स्थान ज्ञानशु तिवारी ने 98.2 प्रतिशत अंक हासिल कर सभी को प्रभावित किया। द्वितीय स्थान पर शिविका अग्रवाल 98 प्रतिशत के साथ रहीं, जबकि तृतीय स्थान पर अमय शिव पाठक ने 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। अन्य प्रमुख टॉपर्स में सौम्या दीक्षित (97.2 प्रतिशत), देवांशी रॉय चटर्जी (97 प्रतिशत), अन्वी अरविंद कुमार (96.8 प्रतिशत), प्रज्ञा तिर्की (96.2 प्रतिशत), काशिवी इकबाल (96 प्रतिशत), अर्कदीप गुप्ता (95.4 प्रतिशत), हेमंत सिंह (95.4 प्रतिशत), पिहू सोनी (95 प्रतिशत), आयुष यादव (94.8 प्रतिशत), आस्था सिंह शोरी (94.8 प्रतिशत), स्वास्तिक मिश्रा (94.6 प्रतिशत), शैरोन दास (94.6 प्रतिशत), शाहर फातिमा (94.4 प्रतिशत), अदिति पांडेय (94.2 प्रतिशत), तनिष्क पटेल (93.8 प्रतिशत), आर्या जासवाल (93.4 प्रतिशत), तान्या पांडेय (93.2 प्रतिशत), परिधि अग्रवाल (93 प्रतिशत), आदित्य राज गुप्ता (92.8 प्रतिशत), श्रृष्टि यादव (92.6 प्रतिशत), प्राची गुप्ता (92.2 प्रतिशत), आयुषी कश्यम (92 प्रतिशत), विदिता सिन्हा (92 प्रतिशत), आशीष कुमार वर्मा (91.6 प्रतिशत), आयुषी कुजूर (91.6 प्रतिशत), काव्या सिंह ठाकुर (91.6 प्रतिशत), नैतिक कदम (91.6 प्रतिशत), आर्या नन्दनी (91.4 प्रतिशत), आर्यन सरकार (91.4 प्रतिशत), सुदीक्षा पांडेय (91.2 प्रतिशत), गौरांशी केशरी (91.2 प्रतिशत), प्रतीक गुप्ता (90.8 प्रतिशत), आर्यन विलियम कुजूर (90.8 प्रतिशत), आयुष्मान मिश्रा (90.8 प्रतिशत), अर्हम जैन (90.6 प्रतिशत), निदा सिद्दीकि (90.4 प्रतिशत) एवं अक्षांश शर्मा (90.2 प्रतिशत) अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी शामिल हैं।

 परफेक्ट स्कोर और श्रेणीवार विश्लेषण

विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि पांच विद्यार्थियों शिविका अग्रवाल, अमय शिव पाठक, सौम्या दीक्षित, देवांशी रॉय चटर्जी और ऋशु विश्वकर्मा ने सामाजिक विज्ञान विषय में पूर्ण 100 अंक हासिल किए। वहीं, सौम्या दीक्षित और आस्था सिंह शोरी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय में 100 अंक प्राप्त कर विषय की महत्ता को रेखांकित किया।

परिणामों का श्रेणीवार विश्लेषण 

 90 प्रतिशत से अधिक: 40 विद्यार्थी

 80 प्रतिशत से अधिक: 96 विद्यार्थी

 70 प्रतिशत से अधिक: 62 विद्यार्थी

 60 प्रतिशत से अधिक: 56 विद्यार्थी

 50 प्रतिशत से अधिक: 17 विद्यार्थी

कुल 254 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में और 17 द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। 

 प्राचार्य की बधाई और भविष्य की कामना

विद्यालय की प्राचार्य सिस्टर लिजी ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए समस्त शिक्षकों, विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को बधाई दी। उन्होंने कहा, यह परिणाम हमारी टीमवर्क और विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत का फल है। मैं सभी के उज्जवल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं।" यह सफलता अंबिकापुर के शैक्षणिक परिदृश्य में कार्मेल स्कूल की मजबूत स्थिति को और सुदृढ़ करती है।


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)