ADD

हायर सेकेण्डरी हिंदी परीक्षा फिर होगी 10 अप्रैल को... लिक होने के चलते माध्यमिक शिक्षा मंडल ने लिया निर्णय

0

अम्बिकापुर।। खबरी गुल्लक ।। 6 अप्रैल 2026: 

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा हायर सेकेण्डरी मुख्य परीक्षा-2026 के हिंदी विषय की परीक्षा 10 अप्रैल को पुनः आयोजित की जाएगी। मंडल के निर्देश पर सरगुजा जिले के सभी 71 परीक्षा केंद्रों के केंद्राध्यक्षों व सहायक केंद्राध्यक्षों को शनिवार को शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के हॉल में ट्रेनिंग दी गई।

जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार झा ने मंडल की पीपीटी के आधार पर दिशा-निर्देश दिए। शा. हाई स्कूल सेदम के प्राचार्य रविशंकर पांडेय व शा. उमावि मणिपुर वार्ड के प्राचार्य एलपी गुप्ता ने परीक्षा संचालन पर विस्तृत ट्रेनिंग प्रदान की। बैठक में जिले के सभी केंद्राध्यक्ष, सहायक केंद्राध्यक्ष व परिवहन ड्यूटी वाले अधिकारी उपस्थित रहे।

डॉ. झा ने प्राचार्यों को सख्त निर्देश दिए कि परीक्षा में पुलिस व्यवस्था अनिवार्य हो, संचालन पूरी सतर्कता से करें व कोई विसंगति न हो। परीक्षा के बाद मूल्यांकन 13 अप्रैल से शुरू होगा, जिसे दो दिनों में पूरा करना होगा। इसलिए सभी हायर सेकेण्डरी स्कूल प्राचार्य अपने हिंदी शिक्षकों को तत्काल मूल्यांकन केंद्र के लिए कार्यमुक्त करें।




एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)