अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक।।
महामाया प्रवेश द्वार के पास महिला के साथ हुए घटनाक्रम के आरोपी को गिरफ्तारी में अबतक विफल पुलिस प्रशासन के विरुद्ध आज भी कांग्रेस सड़क पर मौजूद रही। युवा कांग्रेस ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। इस मामले को लेकर युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव लिली श्रीवास की उपस्थिति में आज डेटा सेंटर के सामने कांग्रेस ने मौन धरना दिया। धरना उपरांत मीडिया को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने कहा कि एक बेघर गरीब महिला के हत्या पर उसके न्याय के लिए पूर्व उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव की उचित मांग पर गृह मंत्री विजय शर्मा की गैरजिम्मेदाराना किस्म की प्रतिक्रिया यह दर्शाती है कि भाजपा के लिए एक गरीब महिला की दुर्दांत हत्या कोई मायने नहीं रखती। उन्होंने कहा कि गृहमंत्री जी पुलिस न तो गश्त कर रही है, न ही अपराधियों को समय पर पकड़ पा रही है, न अफीम की अवैध खेती को रोक पा रही है, न सूखे नशे के कारोबार को रोक पा रही है ये आपकी जिम्मेदारी में शामिल है इसे पूर्ण कीजिये, कम से कम छत्तीसगढ़ में एक पूर्णकालिक DGP के नियुक्ति की जिम्मेदारी को तो पूर्ण कीजिए। आज के इस मौन घरना कार्यक्रम के दौरान युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव लिली श्रीवास, शफी अहमद, जेपी श्रीवास्तव, इंद्रजीत सिंह धंजल, मो इस्लाम , दुर्गेश गुप्ता ,मदन जयसवाल ,सीमा सोनी, नुजहत फातिमा ,गीता प्रजापति, प्रीति सिंह, विनीत जायसवाल, प्रशांत सिंह चीकू, डॉ लालचंद यादव, प्रमोद चौधरी, जीवन यादव, अमित तिवारी राजा, लोकेश कुमार,शुभम जायसवाल,विकल झा, प्रीति सिंह, जेनेबिब कुजूर, हसन खान, धर्मेंद्र ताम्रकार, नरेन्द्र विश्वकर्मा, गुरुप्रीत सिंह सिद्धू, सोहन जयसवाल, निक्की खान, रजनीश सिंह, अविनाश कुमार, अमित सिंह, तृपराज धंजल, हनुमान सिंह, बल्केश्वर तिर्की, विकास केशरी, सत्यम सिंह, वीरेंद्र सिंह अमित कुमार सिंह, लुकस एक्का, विजय बेक ,जीवन मिंज, संगीत मिंज, शालिनी अग्रवाल, एनिमा प्रकाश, मुनव्वर अली ,मोहम्मद इमरान ,राहुल सोनी, जितेंद्र,अनिकेत मनीष ,रवि ,समीर ,रोहन, बीजू, निखिल ,पवन कुणाल, सपना सिंह, लोकेश ,अभिषेक, निक्की खान,सलीम हैप्पी, शैलेंद्र मंडल ,विकास शर्मा ,हनुमान सिंह, परवेज आलम गांधी, देवेश त्रिपाठी असगरी बेगम, अतुल, अक्षत, ओम, दिपु, अभिजीत, कान्हा, समीर सुहैल,जावेद, अंकुश, अनुग्रह आदि मौजूद थे।
कांग्रेस निकालेगी कैंडिल मार्च
महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध, बेलगाम नशे के कारोबार और कानून व्यवस्था की शिथिलता को लेकर 7 अप्रैल को जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा शाम 5 बजे कैंडिल मार्च का आयोजन करेगी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य श्री आदित्येश्वर शरण सिंहदेव की अगुवाई में यह रैली राजीव भवन से प्रारंभ होकर सद्भावना चौक तक जाएगी।



