सूरजपुर।। खबरी गुल्लक।। भूपेंद्र राजवाड़े।।
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल, रायपुर द्वारा आयोजित हाई स्कूल/हायर सेकण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा मार्च-अप्रैल-2026 की ओपन परीक्षा आज कक्षा- 12 वीं विषय अंग्रेजी की परीक्षा शांतिरूप से हो गई है। परीक्षा के सफल संचालन के लिए जिले में कुल 0l 9 परीक्षा केन्द्रों में संचालित की गयी है।
कक्षा 12वीं की परीक्षा में कुल दर्ज परीक्षार्थियों की संख्या-1043 में से कुल 952 परिक्षार्थी उपस्थित थे, एवं 91 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जिले के दो परीक्षा केन्द्रों में 5 नकल प्रकरण दर्ज किया गया।
जिले में विकासखण्ड स्तर पर गठित उड़नदस्ता दलों द्वारा अन्य परिक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया। जिनमें परीक्षा सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण रूप से संचालित होना पाया गया।



