ADD

सीएमएचओ का जन्मदिन इस अभिनव पहल से बना यादगार.. पहले किया खुद, फिर मातहत एक दर्जन चिकित्सक कर्मचारियों ने भी किया रक्तदान...

0


 सूरजपुर।। खबरी गुल्लक।।भूपेंद्र राजवाड़े ।।

  सूरजपुर जिला कलेक्टर  एस. जयवर्धन के मार्गदर्शन  में जरूरतमंदों के रक्त की उपलब्धता के लिए अधिकारी कर्मचारियों के द्वारा समय समय पर रक्त रक्तदान महादान अभियान के तहत स्वैच्छिक रक्तदान किया जा रहा है। 

यह  अभियान तब और यादगार बन गया जब मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कपिल देव पैकरा ने अपने जन्म दिवस पर रक्तदान किया। उनके इस पहल का परिणाम भी सार्थक आया और विभाग के एक दर्जन से अधिक चिकित्सक सहित अन्य कर्मचारियों ने भी रक्त दान किया। 

 शिविर में सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. अजय मरकाम, जिला आवासीय चिकित्सक डॉ. राजेश पैकरा, जिला कार्यक्रम समन्वयक क्षय उन्मूलन पिलेश्वर नवरंगे, जितेन्द्र दुबे, आकाश दास, योगेन्द्र साहू एवं अभिषेक ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। सीएमएचओ डॉ पैकरा ने कहा कि दुनिया में रक्त दान से बढ़कर कोई और दान नहीं है। इससे न सिर्फ किसी की जान बचती है बचती है उनके परिवार में खुशियां भी लौट आती है। रक्त दाता को भी जीवन में आत्म संतुष्टि मिलती है। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)