![]() |
| मृतिका पुत्री बेटी |
रायपुर।। खबरी गुल्लक ।। 2 अप्रैल 2026
विधानसभा थाना क्षेत्र के सेमरिया गांव में बुधवार सुबह बर्खास्त सिपाही गुलाब साहू 55 वर्ष ने अपनी दूसरी पत्नी लता साहू 45 वर्ष और सौतेली बेटी चित्रा साहू 22 वर्ष की टांगी वार कर से हत्या कर दी। खून से सनी टांगी लेकर आरोपी खुद थाने पहुंचा और सरेंडर कर दिया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।
घर पहुंची पुलिस को रक्तरंजित शव मिले
![]() |
| आरोपी |
गुलाब 1988 में पुलिस में भर्ती हुए, लेकिन ट्रेनिंग के बाद नौकरी छोड़ दी । पहली पत्नी बच्चों संग रायपुर के गुढ़ियारी में रहती है। पांच साल पहले सेमरिया की लता जिसका पहला पति गांव छोड़ चुका था से शादी की। चित्रा संग लता उसके घर आईं थी लेकिन लगातार झगड़े होते रहे। परिवार ने घर के सामने दुकान भी किराए पर दी थी।
जांच जारी, शव परिजनों को सौंपे
मृतकों का अंतिम संस्कार मायके वालों ने किया। आरोपी के पहले विवाह से बच्चे रायपुर में रहते हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है - टीआई शिवेंद्र सिंह, विधानसभा थाना रायपुर।




