अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक।। 2 अप्रैल 2026
शहर के गांधीनगर स्थित तरणताल को नगर निगम द्वारा शनिवार से जनता के लिए खोला जा रहा है। आयुक्त डीएन कश्यप ने आदेश जारी कर समय-सारिणी और शुल्क की जानकारी दी है। पूल में प्रातःकालीन और सायंकालीन सत्र होंगे, जिसमें सामान्य, महिला और फैमिली वर्ग शामिल हैं। हर बुधवार अवकाश रहेगा।
तरणताल का समय-सारिणी
समय | वर्ग
-------------------|-----------------------
प्रातःकालीन
7:00-7:45 बजे | सामान्य (पुरुष/महिला)
8:00-8:45 बजे | सामान्य (पुरुष/महिला)
| 9:00-9:45 बजे | महिला
3:00-3:45 बजे । सामान्य (पुरुष/महिला)
4:00-4:45 बजे सामान्य (पुरुष/महिला)
सायंकालीन
5:00-5:45 बजे | सामान्य (पुरुष/महिला)
6:00-6:45 बजे | महिला
7:00-7:45 बजे | फैमिली
प्रत्येक बुधवार को पूर्ण अवकाश रहेगा।
प्रवेश शुल्क और सदस्यता विवरण
प्रवेश शुल्क:
100 रुपये प्रति व्यक्ति ।
सदस्यता शुल्क
प्रकार | मासिक | वार्षिक | आजीवन
--------------|----------|------------|-------------|
एकल | 1450/- | 8350/- | 21300/-
फैमिली | 2350/- | 12350/- | 31350/-



