ADD

लखनपुर के नवापारा में होटल संचालक बेच रहा था गांजा.. आबकारी उड़नदस्ता दल सरगुजा ने रंगेहाथों दबोचा

0

अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक।। 2 अप्रैल 2026

आबकारी उड़नदस्ता दल सरगुजा ने नावापारा लखनपुर में दबिश दे कुख्यात गांजा तस्कर कृष्णा सिंह को पाँच किलो गांजा के साथ रंगेहाथों गिरफ्तार कर करने में सफलता पाई है। आबकारी टीम ने आरोपी को जेल भेज दिया। 

 बताया जा रहा है कि सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम एवं जिला आबकारी सरगुजा की टीम संयुक्त गश्त लखनपुर क्षेत्र में कर रही थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि नवापारा अमगसी निवासी कृष्णा सिंह के घर भारी मात्रा में गांजा उतरा है. मुखबीर सूचना की विश्वसनीयता पर तत्काल उड़नदस्ता एवं जिला की टीम नवापारा अमगसी निवासी कृष्णा सिंह के होटल एवं घर में दबिश दिये। वर्दीधारी देख कृष्णा सिंह डरकर अपने होटल के पीछे भागा जिसे दौड़ा कर पकड़ा गया जब उसे पकड़ा गया तो उसके हाथ में एक बाल्टी में दो पॉलीथीन में गांजा रखी हुई थी जिसका कुल वजन 5.135 किलोग्राम होना पाया गया।। होटल मालिक आरोपी कृष्णा सिंह को एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 बी के तहत गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया गया।।

सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि नवापारा अमगसी निवासी कृष्णा सिंह पिछले कई वर्षों सेगाँजा का व्यापार भारी मात्रा में करता आ रहा है।  वह दो बार जेल भी जा चुका है परंतु गांजे का धंधा बंद नहीं कर पा रहा है..आज फिर हमारी टीम को उसे पकड़ने में सफलता हाथ लगी।। सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि हमारी उड़नदस्ता की टीम सूखे नशे पर जीरो टोलरेंस की नीति अपना रही है और हर नशे के सौदागर को जेल दाखिल करने के लिए कटिबद्ध है।।

उक्त कार्यवाही सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता द्वारा की गई.. उक्त कार्यवाही में जिला आबकारी सरगुजा टीम के आबकारी उप निरीक्षक सौरभ साहू, आकाश साहू एवं अनिल गुप्ता का महत्वपूर्ण योगदान रहा।।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)