ADD

ब्रेकिंग: मैनपाट में गरजे बुलडोजर ... रोपाखार में 16 अवैध कब्जों पर नोटिस की मियाद खत्म होने के बाद तोड़फोड़ कार्यवाही शुरू ..! मचा हड़कंप, पुलिस छावनी में तब्दील हुआ इलाका

0

मैनपाट। खबरी गुल्लक। महेश यादव।

विकासखंड के रोपाखार में अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन ने शुक्रवार को बुलडोजर एक्शन शुरू कर दिया। सुबह से राजस्व अमले के साथ भारी संख्या में पुलिस बल तैनात हो गया। राजस्व विभाग ने 16 अतिक्रमणकारियों को अंतिम बेदखली नोटिस जारी किया था, जिसकी मियाद समाप्त होने के बाद कार्रवाई तेज हो गई।

प्रातः 9 बजे तक एक मकान को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। बुलडोजर की गड़गड़ाहट से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन के इस कदम का स्वागत किया है। अतिक्रमणकारियों ने विरोध की कोशिश की, लेकिन पुलिस की सतर्कता से कोई हादसा नहीं हुआ। अधिकारियों ने बताया कि सरकारी जमीन पर कब्जा हटाने का अभियान लगातार जारी रहेगा। 

इधर अतिक्रमणकारियों के द्वारा जेसीबी के सामने आ विरोध भी किया गया। तोडू दस्ते से कई लोग बहस करते भी दिखे। अधिकारियों ने नियमानुसार कार्रवाई बताया।




एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)