ADD

अंबिकापुर के कृष्णा नगर कॉलोनी में एयरटेल 5G टैंकर वाहन ने उखाड़ी सड़क... भड़के पार्षद मनोज गुप्ता ने दी यह चेतावनी...

0

अंबिकापुर।।खबरी गुल्लक।। 

शहर के माता राजमोहिनी देवी वार्ड क्रमांक 12 के कृष्णा नगर कॉलोनी में हाल ही में बनी सड़क की दुर्दशा से मोहल्लेवालों में रोष है। बताया जा रहा है कि 

 डामरीकरण सड़क को एयरटेल 5G का टैंकर  पूरी तरह क्षतिग्रस्त  कर दिया है। वार्ड पार्षद मनोज गुप्ता ने भी इस मनमानी पर नाराजगी जताई है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में नगर निगम के अधिकारियों और तकनीकी अमले को जानकारी दी गई है, यदि इस ओर कोई सख्त कदम नहीं उठाया जाता है तो उन्हें सामने आना पड़ेगा। उन्होंने कहा है कि वार्ड के सड़कों की दुर्दशा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वर्षों बाद उनके वार्ड में जर्जर सड़क पर डामरीकरण हुआ था, निगम अधिकारियों की अनदेखी के चलते निजी कंपनियां विकास कार्य को क्षति पहुंचा रहे हैं। 

पार्षद मनोज गुप्ता ने 


 आरोप लगाया कि तकनीकी टीम की अनदेखी के कारण ऐसी घटनाएं हो रही हैं। हमारे वार्ड में सड़कें जीवनरेखा हैं। कॉलोनी में 500 से अधिक परिवार रहते हैं, जिनकी दुकानें, स्कूल और अस्पताल इसी सड़क पर निर्भर हैं। निगम को सर्किट हाउस, पार्किंग और नेटवर्क टावर स्थापना के नाम पर कंपनियों को खुली छूट नहीं देनी चाहिए। सड़क उपयोग की अनुमति लेना अनिवार्य होना चाहिए, उन्होंने जोर देकर कहा। पार्षद ने बताया कि वे पहले भी कई बार निगम की बैठक में सड़क सुरक्षा के मुद्दे उठा चुके हैं। उनके नेतृत्व में वार्ड में स्ट्रीट लाइट, नाली निर्माण और सफाई जैसे कार्य हुए हैं। 


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)