ADD

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स: मलखंभ प्रतियोगिता का शुभारंभ 2 अप्रैल से.. 14 राज्यों की पहुंचीं टीम, प्रातः 10 बजे से गांधी मैदान अम्बिकापुर में होगी स्पर्धा

0

 


अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक।। 1 अप्रैल 2026।। 

सरगुजा जिले में खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के अंतर्गत मलखंभ प्रतियोगिता का आयोजन 02 अप्रैल से 4 अप्रैल तक किया जा रहा है प्रातः 10:00 बजे से गांधी मैदान, अम्बिकापुर में प्रारंभ होगा। प्रतियोगिता की सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं तथा आयोजन स्थल को सुव्यवस्थित रूप से तैयार किया गया है।

प्रतियोगिता के सफल संचालन हेतु डॉ. राजकुमार शर्मा को कंपटीशन मैनेजर नियुक्त किया गया हैं, जो मलखंभ फेडरेशन ऑफ इंडिया के सचिव एवं छत्तीसगढ़ मलखंभ संघ के सचिव हैं। तकनीकी समिति के अध्यक्ष के रूप में  धर्मवीर सिंह दिल्ली मलखंभ संघ के सचिव एवं मलखंभ फेडरेशन ऑफ इंडिया के पूर्व सचिव का  दरिमा एयरपोर्ट से अम्बिकापुर आगमन हो चुका है।‌ इसके साथ ही छत्तीसगढ़ मलखंभ संघ के कोषाध्यक्ष श्री अनिल सिंह एवं उपाध्यक्ष बिसेन कसेर सहित उनकी टीम तथा लगभग 30 सदस्यीय तकनीकी दल भी अम्बिकापुर पहुंच चुका है, जो प्रतियोगिता के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

प्रतियोगिता में देश के 14 राज्यों की टीमें भाग ले रही हैं, जिससे आयोजन को राष्ट्रीय स्तर की  गरिमा प्राप्त होगी।‌ मलखंभ प्रतियोगिता के अंतर्गत विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बालक एवं बालिका वर्ग में टीम चैंपियनशिप (पोल एवं रोप मलखंभ), पिरामिड चैंपियनशिप तथा पुरुष एवं महिला वर्ग में पिरामिड, पोल एवं रोप मलखंभ शामिल हैं। टीम स्पर्धाओं में अधिकतम 6 खिलाड़ियों की भागीदारी निर्धारित की गई है।

स्थानीय आयोजन समिति के रूप में शिक्षा विभाग एवं आदिवासी विकास विभाग सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के माध्यम से न केवल पारंपरिक खेल मलखंभ को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि आदिवासी क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच पर अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर भी प्राप्त होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)