बलरामपुर/रामानुजगंज।। खबरी गुल्लक।।
कार्यालय विकासखंड रामचंद्रपुर में वर्षो से संलग्न लेखापाल की विदाई हुई। प्रदर्शन से पूर्व माध्यमिक शाला में पदस्थ एक शिक्षिका ने आरोप लगाते बताया कैसे लेखापाल महोदय उन्हें विशेष बैंक में खाता खुलवाने हेतु दबाव दे रहे थे, अन्यथा नियुक्ति नहीं लेने की बात कहते थे।
बार बार कार्यालय के चक्कर लगाने को विवश करते। छत्तीसगढ़ शालेय शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप चौबे ने उनकी बात को गंभीरता से लेते हुए दमदारी से उनका साथ दिया इसके अतिरिक्त ब्लॉक अध्यक्ष महिला कार्यकारणी सिम्मी गुप्ता, कार्यकारी महिला ब्लॉक अध्यक्ष विभा कश्यप ने भी संघ की और से शिक्षकों की समस्याओं से अवगत कराते हुए कहा कि अगर आज हमारी बात नही मानी गई तो अनिश्चित कालीन धरना दिया जाएगा।
धरना स्थल पर पहुँच रही भीड़ उस समय प्रसन्न नजर आई जब DEO कार्यालय से संलग्नीकरण समाप्ति के साथ लेखापाल को एकतरफा रिलीव किया गया। इसके अलावा लंबित एरियर्स राशि का भुगतान भी किया गया। जो दोपहर ढाई बजे तक खाते में आ गया। शिक्षकों ने Beo विजय कुशवाहा को पुष्प गुच्छ भेंट कर थैंक्यू कहा।
आज के कार्यक्रम में शामिल होने ब्लॉक से लगभग सभी शालाओं से शिक्षक शिक्षिका उपस्थित रहे इनमे जिला अध्यक्ष उपेंद्र सिह ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप चौबे राजवैभव सिह, संजय यादव, विद्यासागर यादव , कुंदन दुबे , उमेश सरकार, अजय गुप्ता , रामपुकार, राजेश ध्रुवा ,धीरज वर्मन, आशीष दुबे ,सिम्मी गुप्ता, विभा कश्यप, मंजू मेहता, नंदिनी भारद्वाज, दीपमाला गुप्ता, बिरन सिह, अर्जुन यादव, अभिषेक, माइकेला, लकड़ा ,साधना एक्का, अन्नू रवानी, फ्रिस्का बाखला, ज्योति, गुप्ता उर्वशी सोनी शिला सुमन सुमित्रा सिह नीमा गुप्ता प्रविन बेक, रेनु पाण्डेय, किरणलता, कलावती, अशापन्ना, सुनीता गुप्ता, माया श्रीवास्तव, कविता सिह, क्रुस्मिनबेक , सोनिया, ओयमा , ममता मिंज, रतिप्रिया , अंजुरवी उपस्थित थे।

.jpg)






















