अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक ।। 1 जनवरी 2026 से 3%DA देने पर छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा की पिछ्ले 8 वर्षो से DA नियत तिथि पर न देकर हर बार 6-8 माह का एरियर्स का भुगतान नहीं करने का परंपरा बना छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों का सुनियोजित तरीके से आर्थिक शोषण किया जा रहा है, नियत तिथि से DA न देकर एरियर्स की राशि जुलाई से जनवरी तक का आदेश मे कोई उल्लेख नहीं होना ये बताता है कि फिर से छले गए कर्मचारी पिछ्ले 8 वर्षो से नियत तिथि पर DA नहीं देने और एरियर्स की राशि का भुगतान नहीं किए जाने की प्रमुख मांग के साथ फेडरेशन द्वारा किया गया तीन दिवसीय आंदोलन किया गया था उसके बाद भी 3%DA की घोषणा के साथ एरियर्स का आदेश में किसी प्रकार का उल्लेख नहीं होना बताता है कि फेडरेशन के आंदोलन का कोई असर नहीं पड़ा, पिछले 7-8 वर्षो से नियत तिथि पर DA नहीं देने और एरियर्स का भुगतान नहीं किए जाने की परंपरा बनने देने का पूर्ण जिम्मेदार कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन को माना जा सकता है क्योंकि फेडरेशन खुद को 130 संगठनों का प्रतिनिधि संग़ठन बताता है और छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों का प्रतिनिधि संग़ठन माना जाता है जबकि फेडरेशन द्वारा कभी भी DA और एरियर्स को लेकर निर्णायक लड़ाई नहीं लड़ा गया
एरियर्स राशि भुगतान नहीं करने की परंपरा बना कर्मचारियों का सुनियोजित तरीके से हो रहा आर्थिक शोषण... फिर से छले गए कर्मचारी - अनिल पांडेय
जनवरी 20, 2026
0

.jpg)





















