अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक।। 3 अप्रैल 2026
आबकारी उड़नदस्ता टीम सरगुजा की नशे के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। अम्बिकापुर के दो नशीली इंजेक्शन विक्रेताओं को रंगेहाथों दबोच 76 नग इंजेक्शन जब्त करते हुए जेल भेजा गया।
संभागीय आबकारी उड़नदस्ता संभाग सरगुजा की सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता गुप्ता के नेतृत्व में नशे के सौदागरों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है.. 2-4-26 को गश्त के दौरान अजिरमा बुधवारी बाजार पानी टंकी के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को देखकर रोकने का प्रयास किया गया तो वह भागने लगा उसे दौड़ा कर पकड़ा गया। पूछने पर उसने अपना नाम पूरनम विश्वकर्मा निवासी कटकोना पटना जिला सूरजपुर बताया, वर्तमान निवास किराए के मकान में काली घाट के पास रहता है, उसके द्वारा पकड़े गए प्लास्टिक के झोले से 22 नग REXOGESIC INJECTION तथा 22 नग AVIL INJECTION जप्त किया गया.. तथा आज दिनांक 03-04-26 को आबकारी उड़नदस्ता कार्यालय में मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई की आराधना नामक लड़की जेल तालाब दर्रीपारा के पास खुलेआम इंजेक्शन बेच रही है। तत्काल सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने अपनी टीम के साथ जेल तालाब दर्रीपारा के पास घेराबंदी कर उक्त लड़की को पकड़ा..उसके पास से एक काले रंग के पॉलीथीन में 20 नग REXOGESIC INJECTION तथा 12 नग AVIL INJECTION जप्त किया गया.ळ। दोनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट की धारा 22 (सी) के तहत गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया गया।।
सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि हमें आराधना नामक युवती की बहुत दिनों से तलाश थी क्योंकि यह काफी दिनों से जेल तालाब के पास नशीला इंजेक्शन बेच रही है। परंतु आज सटीक सूचना मिलते ही उसे गिरफ्तार किया गया। मौके पर कार्रवाई के दौरान वहां उपस्थित लोगों ने बताया कि जेल तालाब नशेड़ियों का अड्डा बन गया है आसपास का माहौल काफी खराब हो गया है। लोगों ने बताया कि इन नशेड़ियों ने कई बार जेल में काम करने वाले प्रहरियों को भी लूट लिया हैं तो फिर आम पब्लिक का क्या होगा।। सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि सरगुजा को नशा मुक्त करने के लिए आबकारी उड़नदस्ता टीम लगातार प्रयास कर रही है।और इस मामले में जीरो टोलरेंस की नीति अपना रही है। । उक्त दोनों कार्रवाई सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता द्वारा की गई। उक्त कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक टी.आर. केहरी मुख्य आरक्षक कुमारूराम, अशोक सोनी नगर सैनिक रणविजय सिंह एवं महिला सैनिक चंद्रावती, राजकुमारी सिंह एवं नीरज चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।।



