अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक।। 3 अप्रैल 2026।।
शहर के सबसे व्यस्त रिंग रोड पर महामाया मंदिर द्वार के पास शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाला खौफनाक मंजर देखने को मिला। एक अधेड़ महिला का खून से लथपथ शव सड़क किनारे पड़ा मिला। चेहरा पत्थरों से इतना बुरी तरह कुचला गया कि पहचान मुश्किल है । हमलावरों ने सिर- गर्दन पर बेरहम वार किए हैं । घटना से शहर में सनसनी फैल गई। जिसने भी यह नजारा देखा उसके रोंगटे खड़े हो गए। शव पर गहरी चोटों के निशान साफ बयां कर रहे हैं क्रूरता की हद। हमलावरों ने न सिर्फ घातक प्रहार किए, बल्कि चेहरे को पत्थरों से चूर- चूर कर पहचान मिटाने की कोशिश की। अभी तक मृतिका की पहचान नहीं हो पाई है। घटना से पुलिस कर्मियों में भी हड़कंप है। यह वारदात कितने बजे हुई अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
खबर पर डीआईजी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल समेत आला अफसर और फॉरेंसिक एक्सपर्ट भी मौके पर पहुंच चुके हैं। खोजी कुत्ते की भी मदद ली जा रही है। सीसीटीवी फुटेज की भी पड़ताल शुरू हो गई है। आसपास के थानों में मिसिंग रिपोर्ट्स चेक हो रही। पुलिस द्वारा शव को जब्त कर मेडिकल कॉलेज के मर्चुरी कक्ष में भेजा जा रहा है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।



