बेंगलुरु।। खबरी गुल्लक ।। 3 अप्रैल 2026।।
बेंगलूर के प्रतिभा वाली इलाके के एक किराये के फ्लैट में 11 महीने के बेटे की पानी की बाल्टी में डूबने से मौत के कुछ घंटों बाद 29 वर्षीय मां ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली। बिस्तर के पास मिले अंग्रेजी में लिखे सुसाइड नोट में महिला ने लिखा, मेरा बेटा पानी में गिर गया और मैं उसे बचा नहीं सकी। इसके लिए मैं माफी मांगती हूं।
पुलिस के मुताबिक पीड़ित महिला प्रतिभा एक तकनीकी कंपनी में काम करने वाली प्रोफेशनल थीं और घर से वर्क फ्रॉम-होम कर रही थीं। वह अपने इंजीनियर पति महंतेश वली और बेटे अगस्त्य के साथ पिछले चार साल से सिल्क बोर्ड के पास रह रहे थे।
1 अप्रैल को सुबह करीब 9 बजे महंतेश काम के लिए निकले। शाम 6:30 बजे लौटे तो दरवाजा बंद मिला और पत्नी का फोन नहीं उठा। अंदर घुसने पर उन्हें पत्नी का शव और बेटे का शव बाल्टी में मिला। महंतेश ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में बच्चे की मौत दुर्घटना और महिला की आत्महत्या की पुष्टि हुई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है।



