ADD

पेड़ से टकराते ही डंफर में लगी भीषण आग.. सूझबूझ से चालक ने कूदकर बचाई जान.. 55 हजार और मोबाइल राख..! हाइवे पेट्रोलिंग के जवानों,दमकल और वन विभाग की तत्परता से बड़ी घटना टली

0

अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक ।। 2 अप्रैल 2026।।

 बलरामपुर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग के डूमरखी बेरियर से आगे मोड़ पर सड़क किनारे लगे दो पेड़ों से टकराते ही डंपर में भीषण आग लग गई। चमत्कारिक ढंग से चालक ने कूदकर अपनी जान बचा ली। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और अग्निशामक दल ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। चालक सुरक्षित है, लेकिन वाहन के अंदर रखे 55 हजार रुपये और एक मोबाइल फोन जलकर राख हो गए।

जानकारी के अनुसार राजपुर बलरामपुर निवासी युसूफ अंसारी 32 वर्ष गिट्टी खाली करके वापस लौट रहे थे। डूमरखी बेरियर से आगे मोड़ पर अनियंत्रित हो गया डंपर सड़क किनारे लगे दो पेड़ों से जा टकराया। टक्कर के साथ ही डंपर में आग भड़क उठी। युसूफ ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई।

सूचना मिलते ही हाइवे पेट्रोलिंग पार्टी के प्रधान आरक्षक अमित मिंज के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। तत्काल अग्निशामक दल और फॉरेस्ट विभाग को सूचित किया गया। दोनों विभागों की संयुक्त टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। फॉरेस्ट टीम ने आसपास के जंगल क्षेत्र को सुरक्षित रखा।

चालक युसूफ अंसारी ने बताया कि मोड़ पर गाड़ी फिसल गई। टक्कर होते ही आग लग गई। मैंने तुरंत कूद लिया वरना जान पर बन जाती। वाहन में 55 हजार रुपये और मेरा मोबाइल था, सब जल गया।  हादसे का कारण स्पीड और सड़क का मोड़ बताया जा रहा है।

स्थानीय लोगों ने सड़क पर मोड़ की समस्या को लेकर चिंता जताई है। प्रशासन से मांग की जा रही है कि हादसों को रोकने के लिए साइन बोर्ड और स्पीड ब्रेकर लगाए जाएं।




एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)