ADD

ब्रेकिंग: सरगुजा पुलिस ने उड़ीसा के मुख्य गांजा सप्लायर को किया गिरफ्तार...! पूर्व में 4 आरोपियों को भेजा गया था जेल, 4 किलो गांजा लदी कार जब्त...

0

अंबिकापुर।। खबरी गुल्लक।। 

 अवैध गांजा तस्करी के मामले में रघुनाथपुर चौकी पुलिस ने  सफेद आई-20 कार से 4 किलो गांजा बरामद कर चारों तस्करों को धर दबोचा दबोचा था। इन गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर मुख्य सप्लायर को उड़ीसा के सुंदरगढ़ से गिरफ्तार कर लिया गया है। कुल जब्त मशरूका की कीमत 4.86 लाख रुपये बताई जा रही है। डीआईजी व एसएसपी राजेश अग्रवाल के निर्देश पर नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है।

पुलिस ने बताया 26 फरवरी 2026 को रघुनाथपुर चौकी को मुखबीर से गुप्त सूचना मिली कि सफेद रंग की आई-20 कार सीजी 10 एएल 8571 में तीन व्यक्ति लैलूंगा की ओर से 4 किलो अवैध गांजा लेकर आ रहे हैं। ये ग्राम गंगापुर निवासी मुरारी लाल चौबे को एनएच-43 पर बिक्री करने वाले थे। सूचना पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की और गंगापुर मेन रोड के किनारे खेत में घेराबंदी कर चारों को पकड़ लिया। आरोपी हेमसागर यादव (26 वर्ष) ग्राम नारायणपुर मुड़ापारा, थाना लैलूंगा, जिला रायगढ़, खीरो यादव (25 वर्ष), जोरोड़ा झरिया, चौकी कोलेनझरिया, थाना तुमलाजिला जशपुर, भूपेंद्र यादव (24 वर्ष), पोतरा थाना लैलूंगा जिला रायगढ़, मुरारी लाल चौबे (35 वर्ष), ग्राम गंगापुर, चौकी रघुनाथपुर को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से 4 किलो गांजा (कीमत 36,000 रुपये), आई-20 कार व 6 मोबाइल फोन बरामद हुए। कुल मूल्य 4.86 लाख रुपये। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि गांजा उड़ीसा के सुंदरगढ़ निवासी नंदकुमार साहू उर्फ नंदा से खरीदा था। थाना लुंड्रा में अपराध क्र. 39/26 धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर चारों को न्यायालय में पेश किया गया।

 उड़ीसा से सप्लायर नंदा धराया

 आरोपियों के बयानों व तकनीकी जानकारी के आधार पर पुलिस ने उड़ीसा के सुंदरगढ़ जिला, ग्राम रस्ती, थाना किजिरकेला निवासी नंदकुमार साहू उर्फ नंदा (36 वर्ष, पुत्र मथुरा साहू) को चिह्नित किया। विशेष टीम ने उसे गिरफ्तार कर सौंपा। पूछताछ में उसने गांजा सप्लाई देकर बिक्री कराने की बात स्वीकार की। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। हेमसागर यादव के मेमोरेंडम में भी नंदा का नाम प्रमुखता से आया था।

 यह रहे सक्रिय 

पूरी कार्रवाई में चौकी प्रभारी रघुनाथपुर उपनिरीक्षक आरएन पटेल के नेतृत्व में आरक्षक मकरध्वज सिंह व उमेश खुटिया सक्रिय रहे।



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)