ADD

बस में सवार अधेड़ यात्री के बैग की पुलिस ने तलाशी ली तो आंखे रह गई फटी की फटी... मिला साढ़े 46 लाख का कीमती धातु... पूछताछ में झांकने लगा बाजू

0

सरायपाली।। खबरी गुल्लक।।22 अप्रैल 2026

सरायपाली जिले में अवैध तस्करी रोकने के लिए सघन जांच अभियान के दौरान सिंघोड़ा थाना पुलिस को रेहटीखोल नाका पर एनएच-53 पर एक ऐसी सफलता मिली, जिसने सबको हैरान कर दिया। श्री श्याम ट्रैवल्स की बस में सवार एक अधेड़ यात्री के पिट्ठू बैग की तलाशी लेते ही पुलिस की आंखें फटी की फटी रह गईं। नीले रंग के उस बैग में छिपे दो प्लास्टिक डिब्बों से 18.590 किलोग्राम चांदी के 600 नग पायल बरामद हुए। जिनकी बाजार कीमत 46 लाख 68 हजार 90 रुपये बताई जा रही है। 

जांच के दौरान जब पुलिस ने कागजात मांगे, तो 58 वर्षीय बुजुर्ग यात्री राज किशोर शर्मा उर्फ राजू बगलें झांकने लगा। उसके पास चांदी के इन बहुमूल्य आभूषणों का कोई वैध बिल या दस्तावेज नहीं था। वह ओडिशा के बालू बाजार आलम चंद बाजार लालबाग थाना लालबाग, जिला कटक का निवासी है। 21 अप्रैल को ओडिशा की ओर से आ रही बसों पर नजर रखते हुए पुलिस ने वाहन और सामान की बारीकी से तलाशी ली, जिसमें यह बड़ी खेप मिली। पुलिस ने तुरंत आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की और चांदी के जेवरों को जब्त कर प्रकरण आयकर विभाग तथा छत्तीसगढ़ राजस्व सूचना निदेशालय को अग्रेषित कर दिया। 


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)