ADD

फर्जी अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में लेखिका मधु समेत कई पर FIR

0

 

चंडीगढ़।। खबरी गुल्लक।। 22 अप्रैल 2026

 पुलिस ने सोशल मीडिया पर फर्जी, भ्रामक और अश्लील सामग्री फैलाने के आरोप में लेखिका मधु किश्वर सहित कई खातों के खिलाफ सेक्टर-26 थाने में FIR दर्ज की है। यह कार्रवाई एक स्थानीय निवासी की शिकायत पर हुई। शिकायत के मुताबिक, एक ट्रैवल व्लॉगर का वीडियो मूल रूप से उनकी पत्नी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। लेकिन बाद में इसे तोड़- मरोड़कर गलत संदर्भ में पेश किया गया। वीडियो के साथ आपत्तिजनक भाषा और अश्लील टिप्पणियां जोड़कर व्यक्ति की पहचान गलत बताई गई, जिससे उसकी छवि धूमिल करने की कोशिश की गई। शिकायतकर्ता ने इसे सुनियोजित साजिश करार दिया और फर्जी इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड वायरल करने का आरोप लगाया।



एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)