ADD

दर्दनाक हादसा: कुएं में कार गिरने से एक ही परिवार के 9 सदस्यों की दर्दनाक मौत... मृतकों में 6 बच्चे भी शामिल

0

 

नासिक।। खबरी गुल्लक ।। 5 अप्रैल 2026।। 

 महाराष्ट्र के नासिक जिले के दिंडोरी तालुका में शुक्रवार रात एक भयानक हादसे में कुंए में कार गिर जाने से एक ही परिवार के नौ लोगों की जान चली गई। मृतकों में छह मासूम बच्चे जिसमें पांच बेटियां भी शामिल हैं। यह हादसा दिंडोरी कस्बे के शिवाजी नगर इलाके में करीब रात 10 बजे हुआ।

 बताया जा रहा है कि यह परिवार एक कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद घर लौट रहा था। समारोह स्थल के पास उनकी कार क्रमांक MH15JS1053 अचानक पानी से भरे खुले कुएं में गिर गई। संभवतः चालक ने नियंत्रण खोया, आधी रात तक चले बचाव कार्रवाई में दो क्रेनऔर गोताखोरों की मदद से कार को बाहर निकाला गया। सभी नौ शव कुएं से बरामद कर लिए गए। एक साथ 9 लोगों का शव देख लोगों का कलेजा कांप गया। 

मृतकों में दिंडोरी तालुका के इंदौर गांव के निवासी सुनील दत्तु दरगुड़े 32 वर्ष , उनकी पत्नी रेशमा सुनील दरगुड़े, आशा दरगुड़े 32 वर्ष और उनके छह बच्चे शामिल हैं। राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये की अनुदान की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पूरे राज्य में खुले कुओं की तत्काल सुरक्षा जांच के निर्देश जारी किए हैं। अधिकारियों का कहना है कि कुएं के आसपास कोई रेलिंग या चेतावनी संकेत नहीं था, जिसे अब सुधारने पर जोर दिया जा रहा है।


एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)