ADD

घी बेचने राजस्थान से आई दो महिलाओं ने अंबिकापुर के व्यवसाई को नकली सोना थमा लगाया 21 लाख का चूना...!

0

अंबिकापुर।।खबरी गुल्लक ।। 5 अप्रैल  2026

 शहर के सदर रोड निवासी नगर निगम के एक कर्मचारी के  साथ नकली सोना थमा ठगी के खुलासे के बाद अब नए पीड़ित सामने आ रहे हैं। कोतवाली में एक व्यवसायी ने शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें अजमेर राजस्थान की दो महिलाओं ने घी बेचने के नाम पर पहचान बढ़ा, नकली सोना थमा 21 लाख रुपये का चूना लगाया। 

बलरामपुर जिले के बधिमा राजपुर निवासी ओम गर्ग ने बताया कि वे अंबिकापुर के खरसिया नाका में भी रहते हैं। सुनिता गुजराती उर्फ रानी और मंजू राठौर उर्फ मंजू नाम की ये महिलाएं कई बार उनके घर घी बेचने आ चुकी थीं। पहचान बढ़ने के साथ बच्चे तो उन्हें रानी मां बुलाने लगे थे।

30 जनवरी हुई ठगी

ओम गर्ग ने पुलिस को बताया कि 30 जनवरी 2026 को दोनों महिलाएं घर पहुंचीं। पिता आनंद गर्ग मौजूद थे। महिलाओं ने आधा किलो धातु थमाते हुए कहा, यह सोना है, 22 लाख का। लालच में 21 लाख 5300 रुपये में सौदा तय हुआ। पिता ने पैसे दे दिए, दोनों  महिलाएं यह रुपए लेकर गायब हो गईं। परिवार ने धातु को असली सोना समझकर रख लिया। हाल ही सदर रोड वाले मामले के बाद ओम गर्ग ने सराफा व्यापारी के पास जांच कराई तो यह धातु नकली निकला। सदमे में ओम गर्ग भागते हुए कोतवाली पहुंचे एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने धारा 318(4), 3(5) के तहत मामला पंजीबद्ध किया है।




एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)