राजनांदगांव।। खबरी गुल्लक ।। 5 अप्रैल।
ग्राम खैरझिटी स्थित एक कृषि फार्महाउस से संचालित IPL मैचों पर हाईटेक क्रिकेट सट्टेबाजी के खेल का पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया। विशेष सूचना पर पहुंची घुमका थाना पुलिस ने छापेमारी कर सट्टे के सरगना समेत नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लैपटॉप, मोबाइल फोन, दो लग्जरी कारें, नकदी और सट्टे की पट्टियां जब्त की गईं, जिनका कुल मूल्य 20 लाख 23 हजार 950 रुपये आंका गया है। सभी आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिए गए हैं।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर ने खबरी गुल्लक को बताया कि आरोपी सांई ऐप के माध्यम से IPL मैचों की हर गेंद और ओवर पर दांव लगवाते थे। सट्टे का हिसाब- किताब वे कोड भाषा में विशेष कॉपियों पर दर्ज करते थे, ताकि बाहरी लोगों को शक न हो। फार्महाउस को सट्टे का केंद्र बनाकर वे बड़े पैमाने पर ऑनलाइन सट्टेबाजी चला रहे थे। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि खैरझिटी के कृषि फार्महाउस से IPL सट्टे का धंधा फल- फूल रहा है। इसके बाद घुमका, बसंतपुर और लालबाग थानों की संयुक्त टीम ने छापा मारा।
यह सामान हुए जब्त
1 लैपटॉप और चार्जर, 9 मोबाइल फोन, 1 सट्टा लेखन कॉपी , 1 होंडा सिटी कार, 1 प्रोन्स कार , नकदी 900 रुपये , सट्टा पट्टियों में दर्ज 7 लाख 68 हजार रुपये जब्त किया गया। इस कार्रवाई से सट्टेबाजों का एक बड़ा नेटवर्क ध्वस्त हो गया। एसपी ने बताया कि पूछताछ में और भी राज खुल रहे हैं, तथा अन्य जिलों से जुड़े सट्टेबाजों की तलाश जारी है।
यह आरोपी हुए गिरफ्तार
नितिन उर्फ लिंबू उर्फ मुंकू नेपाली 45 वर्ष गौरीनगर राजनांदगांव
चन्द्रशेखर सिन्हा 32 वर्ष वार्ड 16 खैरझिटी
अमित सोनी 42 वर्ष वार्ड 38 सोनारपारा शीतला मंदिर
सागर सोनकर 38 वर्ष सोनकरपाराब नंदई
राहुल सोनकर 39 वर्ष सोनकरपारा नंदई
रियाज खान 35 वर्ष वार्ड 31 कंचन बाग अटल आवास
तीजूराम साहू 51 वर्ष ग्राम कुतुलबोर्ड भाटागांव
तुषार साहू 19 वर्ष ग्राम सिंघोला पुलिस चौकी सुरगी
जसमीत सिंह 45 वर्ष मानेवारा नागपुर
पुलिस ने सभी के खिलाफ धोखाधड़ी और जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है।



